CG News- अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों का चयन हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

CG News-जांजगीर-चांपा/जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत कुल 08 पीएमश्री स्कूलों में 31 मार्च 2025 तक के लिये अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों का चयन किये जाने हेतु 08 जनवरी .2025 तक इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया था।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
CG News-जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। जिसे जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।
सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि 24 जनवरी 2025 तक कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।






