वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन

वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के नौकरी से बर्खास्त सहायक शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. ये महिला शिक्षिकाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.

जानकारी के अनुसार, पिछले 15 महीनों से सहायक शिक्षक पद पर नौकरी कर रहे थे.

आज संयोजन की मांग को लेकर मंत्री बंगले के बहार प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस की चेतावनी के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है. पिछले दो घंटों से प्रदर्शन जारी है.

प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं ने ने बताया सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हमें बर्खास्त कर दिया गया है. अब समायोजन की मांग कर रहे हैं. हमें समायोजित किया जाए. समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, क्या इसका कोई डेट नहीं दिया गया है.

करीब तीन घंटे बाद भी अब तक वित्त मंत्री उनसे मिलने बंगले के बाहर नहीं आए हैं। तो वो गेट पर प्रदर्शन करने को बैठ गई। बाद में पुलिस ने सभी को जबरिया बसों में बैठाकर ले गई। बता दें कि पिछले 1 महीने से तूता में धरना दे रही हैं।

IPS Transfer News-राज्यपाल के एडीसी बनाए गए आईपीएस उमेश गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *