सुकमा में नक्सलियों का कारखाना बरामद…जवानों को बड़ी सफलता…सुरंग से भारी मात्रा में गोला बारूद और खतरनाक हथियार बरामद
नक्सलियों ने सुरंग में बनाया आराम तलाब का कमरा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर—प्रदेश के सुकमा और तेलगंना राज्य की सीमा पर मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सल आपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के हथियार का कारखाना कब्जे में किया है। सुरक्षा बल के जवानों ने कारखाना का वीडियो वायरल किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नक्सलियों ने फैक्ट्री में गोला बारूद और अन्य प्रकार के घातक हथियार के अलावा खतरनाक औजार छिपाकर रखा है। कारखाना जमीन के अन्दर सुरन्गनुमा बनाया गया है।
पिछले दिन बीजापुर जिले के सुकमा क्षेत्र में सुरक्षा और नक्सलियों की मुठभेड़ में 12 नक्सलियों ने जवानों को आरपेशन के दौरान मार गिराया। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने घटना स्थल के आस-पास लम्बी गहरी सुरंग का पता लगाया है। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि नक्सली जमीन के नीचे बनाए गए गुफा का उपयोग छिपने के लिये करते हैं। नक्सल आरपेशन के दौरान नक्सली लोग गुफा से बाहर आकर घात लगाकर जवानों पर हमला कर फिर छिप जाते है।
छानबीन के दौरान जवानों ने गुफा के अन्दर प्रवेश किया। जमीन के भीतर गुफा का नजारा देखकर चौक गये। अधिकारियों के अनुसार सुरंग के अन्दर सुनियोजित तरीके से नक्सली हथियार निर्माण का कारखाना है। तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने गोला बारूद और कई प्रकार के घातत हथियार बरामद किये है। गुफा में जगह जगह नक्सलियों ने आराम फरमाने के लिए जगह भी तैयार किया है। जवानों की इस सफलता से नक्सलियों को गहरा आघात लगा है। अधिकारियों ने बताया कि सर्च अभियान तेज किया जाएगा।









