बेकाबू नशेडियों ने उतारा मौत के घाट..अलग अलग थाना की कार्रवाई..इतने लोग गिरफ्तार…पचपेढ़ी में चला आपरेशन प्रहार
नशेड़ियों की कहर में भाई और दोस्त की मौत

बिलासपुर—सरकन्डा और सकरी थाना क्षेत्र में नशेड़ियों ने मिलकर अलग अलग ठिकानों में दो लोगों के मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने शिकायत और सूचना के बाद दोनों ही मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गंभीर किस्म के नशे को पहले अंजाम दिया। इसके बाद आपसी विवाद में चाकूबाजी कर दूसरे पक्ष चाकू से हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा नशेड़ियों के खिलाफ खबर पचपेढ़ी थाना क्षेत्र से है। पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत आरोपी के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।
नशा..फिर चाकूबाजी..एक की मौत
अतिरिक्ति पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि बीती रात चिंगराजपारा में शराब और नाइट्रा का सेवन के बाद पुराने विवाद को लेकर आपसी झगड़ा हुआ। निखिल कश्यप निवासी कबीर चौक चिंगराजपारा, राहुल साहू निवासी राधिका विहार अटल आवास समेत उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर नरेंद्र चंद्राकर को चाकू मारकर हत्या किया है। नरेन्द्र चन्द्राकर स्कूल चौक चिंगराजपारा का रहने वाला है। आनन फानन में नरेन्द्र को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मर्ग और अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग शामिल है।
8 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
पचपेढ़ी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि कि भरारी निवासी मोहनलाल टण्डन शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर ठिकाने पर धावा बोला। आरोपी मोहनलाल के कब्जे से करीब 8 लीटर मात्रा में शराब बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।
पारिवारिक विवाद में भाई की मौत
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने जानकारी दिया कि सकरी थाना क्षेत्र के सूर्यवंशी मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या हुई है। घटना बीती रात्रि की है। रात्रि करीब 2 सूर्यवंशी मोहल्ला में शराब पीकर परिवार के लोग आपस में झगडने लगे। पारिवारिक विवाद में मारपीट के दौारन रिश्ते में भाई रामायण सूर्यवंशी की मौत हो गयी है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि सभी लोग आपस में चाचा भतीजा के रिश्ते में है। पकड़े गए सभी आरोपी सूर्यवंशी मोहल्ला के रहने वाले है। आरोपियों का नाम रामकुमार सूर्यवंशी,राजेश सूर्यवंशी,योगेश सूर्यवंशी है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









