आयकर विभाग का छापा… ठेकेदारों मे हड़कंप… बंद कमरें मे हो रही छानबीन
आयकर टीम का ठेकेदारों के ठिकाना छापा

रायपुर।… शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयकर विभाग की टीम ने सुबह दो बड़े ठेकेदार के ठिकाना पर धावा बोला है.. विभागीय टीम की निर्माण कंपनी और रेलवे से जुडे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है.
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
जानकारी के अनुसार,आयकर टीम ने रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल और उनके भाई संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित ठिकानों पर धावा बोला..। आयकर विभाग की टीम ने ठेकेदारों के घर और ऑफिस पर भी जांच की। इसके अलावा, निर्माण कंपनी आरएसए के मालिक के आवास और कार्यालय को भी जांच के दायरे में लिया है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के कई अधिकारी जांच में शामिल हैं.. और बड़े पैमाने पर दस्तावेजों की छानबीन जारी है। पड़ताल के दौरान क्या कुछ मिला.. इस बात की फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है..









