5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी

Chhattisgarh के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है।

आरक्षण प्रकिया पर खुश होकर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में जुट जाती है।

प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का आरक्षण रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से किया गया।

रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य दे रहे आरक्षण के प्रक्रिया को जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग आरक्षित किया गया है.

रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.

14 नगर निगम की स्थिति

  1. नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
  2. नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
  3. नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
  4. नगर निगम भिलाई – ओबीसी
  5. नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
  6. नगर निगम चरोदा – ओबीसी
  7. नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
  8. नगर निगम धमतरी – सामान्य
  9. नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
  10. नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
  11. नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
  12. नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
  13. नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
  14. नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
शस्त्र पूजा का मतलब...साहस,संयम और संवेदना का सम्मान..शस्त्र पूजा के बाद बोले कप्तान..अधर्म के खिलाफ धर्म को बनाए अपना हथियार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles