बीजापुर में माओवादियों ने पुलिस वाहन उड़ाया,राज्यपाल ने घटना की कड़ी निंदा की

रायपुर/राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है.

इस घटना में अनेक जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है।

ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथि सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने दुखद घटना पर 2 मिनिट का मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Train cancelled: ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, 13 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles