MP News: नए बिजली कनेक्शन का आवेदन ऑनलाइन

MP News।भोपाल।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नए वर्ष में यह सौगात दी है कि वे अब एम.पी. ऑनलाइन से भी ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे।

इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एम.पी.ऑनलाइन से अनुबंध किया है। बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा जनवरी के अंतिम सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल एवं निदेषक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) स्वाति सिंह एवं एम.पी.ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल द्वारा कंपनी मुख्यालय में अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया।

इसके अनुसार अब एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन करने पर नया बिजली कनेक्शन मिलने के साथ ही गैर कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी, पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का सत्यापन तथा पूर्व से विद्यमान कनेक्शन में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन इत्यादि की सुविधा भी इसके माध्यम से मिलने लगेगी।

भारतीय मूल के CEO पर धोखाधड़ी का आरोप, अमेरिका में 4000 करोड़ का घोटाला उजागर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles