सार्वजनिक शौचालयों का किया जा रहा है मरम्मत और उन्नयन

बिलासपुर- शहर के 79 सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का मरम्मत और उन्नयन कार्य जारी है। सालों पहले बनें शौचालयों में से कई शौचालयों की हालत काफी खराब थी,जिन्हें निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर मरम्मत कर स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
शौचालयों के मरम्मत कार्य का आज निगम कमिश्नर अमित कुमार ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत शहर के सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों के मरम्मत और उन्नयन कार्य के लिए नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर को 1 करोड़ 33 लाख रूपये जारी किए गए है।
जिससे शहर के 79 शौचालयों को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
जोन स्तर पर किए जा रहे कार्यों का निगम कमिश्नर ने निरीक्षण करते हुए कार्य शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है।






