वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला को नई जिम्मेदारी..सचिव नियुक्त पर बोले…साथियों के सहयोग से हर मुश्किल को करेंगे आसान
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष ने दी बधाई

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—शहर के वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार रवि शुक्ला को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश संगठन प्रमुख अरविन्द अवस्थी ने रवि शुक्ला को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सूचना के बाद बिलासपुर पत्रकार हित में हर्ष का माहौल है। जानकारी देते चलें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले रवि शुक्ला ने अलग अलग संगठनों में रहकर पत्रकारों की आवाज को बुलन्द किया है। आज भी उनकी भूमिका और पत्रकारिता क्षेत्र में दिये गए योगदान को याद किया जाता है। रवि शुक्ला को सचिव बनाए जाने पर बिलासपुर पत्रकार जगत ने ना केवल स्वागत किया है। बल्कि एक बार फिर बिलासपुर पत्रकारिता जगत को ऊंचाई पर सामुहिक संकल्प लिया है।
जानकारी देते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला की गिनती प्रदेश और खासकर बिलासपुर पत्रकारिता जगत दबंग पत्रकार के रूप में होती है। उन्होने जब तब अलग अलग मंच से पत्रकार हित में बिना भेदभाव आवाज बुलन्द किया है। उन्हें प्रदेश की पत्रकारिता जगत में ना केवल साढ़े तीन दशक का लम्बा अनुभव है। बल्कि कार्यशैली को सभी वर्गों में बहुत ही सम्मान की नजर से देखा जाता है।
रवि शुक्ला ने करीब साढ़े तीन दशक की पत्रकारिता पेशे में रहकर एक साथ कई भूमिका का निर्वहन करने का मौका मिला है। आज भी वेव मीडिया,आकाशवाणी,प्रसार भारती में अपने कलम से चमत्कार लिख और पढ़ रहे हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होने बिलासपुर पत्रकारों के लिए हमेशा आवाज बुलन्द किया। लगातार दो वर्षों तक संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर श्रमजीवी पत्रकारों के दिल पर अपना छाप छोड़ा है। पद पर रहने के रवि शुक्ला की अगुवाई में संघ ने उल्लेखनीय मकाम भी हासिल किया। जिसे आज भी याद किया जाता है।एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बिलासपुर और प्रदेश पत्रकार ने स्वागत किया है।
अपनी नियुक्ति पर रवि शुक्ला ने बताया कि निश्चित रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए संघ का हमेशा आभारी रहुुंगा। मेरा हमेशा की तरह प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ से तन मन से काम करूं। संघ के उद्देश्यों को ऊंचाइयों तक लेकर जाऊं। लेकिन यह सब बिना साथियों के सहयोग से संभव नहीं होगा।
जाने में योगदान करूं।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रवि शुक्ला के मार्गरदर्शन और अनुभवों से छत्तीसगढ़ पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।









