अटल के सपनों को जा रहा साकार..बोले उप मुख्यमंत्री…इस सड़क का नाम होगा अटल पथ..बिल्हा को दिया भारी भरकम तोहफा

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा..अटल के एक-एक सपनों को करेंगे साकार

बिलासपुर—पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले में जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 50 लाख की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया। रिवर व्यू रोड को अटल पथ के नाम दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी राज्य विकास मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
              भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंति पर जिले में जगह जगह विकास कार्य का आयोजन किया गया। रिवर व्यू स्थित आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बिलासपुर वासियों को विकास का तोहफा दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। उन्होने कहा कि भारत के स्वप्नदृष्टा अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को प्रदेश सरकार साकार कर रही है।
इस दौरान  उप मुख्यमंत्री ने एलान किया कि रिवर व्यू रोड को अब अटल पथ के नाम से जाना जाएगा । चौक को अटल चौक के रूप में पहचान मिलेगी। साव ने छत्तीसगढ़ निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका को याद किया। उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही  प्रदेशवासियों को नए राज्य का तोहफा मिला।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि सुशासन का जो सपना अटल ने देखा है उसे पूरा करने की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। साहू ने अटल के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला। नगर  विधायक अमर अग्रवाल ने अटल के बिलासपुर प्रवास की स्मृति को साझा किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अद्भुत राजनेता को स्मरण कर रहा है।  देश के लिए देखे गए उनके सपनों को प्रदेश सरकार अमली जामा पहना रही है।
अतिथियों ने तिलक नगर स्थित 72 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, राम देव कुमावत, निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पार्षद विजय ताम्रकार जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
बिल्हा को 16 करोड़ का तोहफा
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सुशासन दिवस पर बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बिल्हा वासियों को 16 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा दिया। उन्होने बताया कि अकेले बिल्हा नगरीय निकाय में 3.74 करोड़ रूपये के विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक धरमलाल कौशिक ने किया। उप मुख्यमंत्री साव ने 100 वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा और उद्यान का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जशपुर से वर्चुअली समारोह में शामिल होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।
इस साल समाप्त हुए कई पुराने कानून

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles