खाद्य टीम का गैस सिलेन्डर अवैध गोदाम पर छापा..भारी अनियमितता का खुलासा..एजेंसी संचालक और कर्मचारी पर FIR

खाद्य टीम की गैस संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज

बिलासपुर,—घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध भण्डारण और वितरण के खिलाफ खाद्य टीम ने मंगला स्थित बनाये गए शारदा गैस के अस्थायी  गोदाम में धावा बोला है। खाद्य विभाग टीम ने मंगला स्थित महामाया पार्क कॉलोनी में धावा बोला।  गोदामनुमा मकान में छापामार कार्रवाई कर टीम ने गैस बुकिंग काउंटर सील किया है।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगला स्थित शारदा गैस एजेन्सी के तथाकथित गैस गोदाम पर धावा बोला है।  टीम ने इस दौरान मापी मशीन और 18 नग 14.2 किलो8ग्राम आंशिक भरा घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किया है। इसके अलावा 12 नग 14.2 किलोग्राम बजनी घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किया है। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी पुष्पा मरकाम ने बताया कि यहां.. शारदा गैस सर्विस से घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण होता है। गैस कार्डधारियों को गैस सिलेण्डर दिया जाता है। मरकाम ने  खाद्य टीम को यह भी बताया कि यहां से प्रतिदिन 20-25 गैस सिलेण्डर का भण्डारण और वितरण होता है।
खाद्य टीम ने जॉच के दौरान शारदा गैस सर्विस कर्मचारी लव कुमार यादव का भी बयान लिया। लव कुमार ने टीम के सामने गैस सिलेण्डर वितरण पंजी रिकार्ड पेश किया। पंजी के अनुसार मौके से प्रतिदित 35-40 गैस सिलेण्डर वितरण किया जाता है। लेकिन किसी प्रकार का वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया । जांच टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ता का भी बयान दर्ज किया। उपभोक्ता ने बताया कि सिलेण्डर रिफिल करवाने आता है। कभी-कभी सिलेण्डर ऑटो से घर पर आता है। कभी-कभी मकान से आकर ले जाता है।
जांच टीम को  इंडियन आयल के सेल्स ऑफिसर ने बताया कि शारदा गैस एजेन्सी को रिहायशी क्षेत्र में अनाधिकृत काउंटर और गैस सिलेण्डर भण्डारण और  वितरण का अधिकार नहीं है। जांच पड़ताल के दौरान खाद्य टीम ने पाया कि लव कुमार यादव की तरफ से पेश किये गए पंजी में दर्ज रिकार्ड चौकाने वाला है। पंजी के अनुसार प्रतिदिन ब्लैक में 1000 से 1200 रूपये की कीमत पर सिलेण्डर का वितरण किया जाता है।
शारदा गैस एजेन्सी के प्रोपाईर सुभाष जायसवाल और कर्मचारी लव कुमार यादव को  द्रवीकृत पेट्रोलियम प्रदाय और वितरण विनियमन आदेश 2000 की कण्डिका 3, 4, 6, 7 एवं 9 का उल्लंघन का दोषी पाया। दोनों के खिलाफ सिविल लाईन्स थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
तीन अलग अलग ठिकानों से 10 लाख का धान बरामद...कोचियों के खिलाफ अपराध दर्ज...कब्जे में 327 क्विंटल धान का भण्डार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles