CG BJP: भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कई जगह विवाद

CG BJP। रायपुर।छत्तीसगढ़ में भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर कई जगह विवाद सामने आया है। रायपुर, गरियाबंद, पेंड्रा और झाखरपारा में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक की घटना हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Congress ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि, अपने मंडल अध्यक्ष का स्वागत सत्कार करते, थपड़ियाते कार्यकर्ता भाजपा के नीति-रीति का पालन कर रहे हैं।

वहीं, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, 400 से अधिक मंडल है, थोड़ी बहुत समस्या आती है। प्रदेश में मंडल अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया स्मूथली हुई है, कहीं एक दो घटनाएं होंगी, यह स्वाभाविक है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक रायपुर के माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान BJP प्रदेश कार्यालय के कार्यालय में ही हंगामा हुआ।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, कांग्रेस से भाजपा में आने वाले भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे पहुंच गए।

इस दौरान रायपुर ग्रामीण MLA मोतीलाल साहू के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद फुंडहर के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ भी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक गरियाबंद में बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान नाम बदल दिया। जिसे लेकर विवाद देखने को मिला।

झाखरपारा में पहले उमाशंकर को मंडल अध्यक्ष बनाया, लेकिन बाद में भगवानों बेहेरा का नाम घोषित कर दिया गया। जिससे उनके समर्थकों और समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है।

वहीं, फिंगेश्वर में भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवत हरित की बहू मंजुलता हरित को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम का ऐलान होते ही बैठक में जमकर हंगामा हो गया।

CG NEWS: साल का कैलेण्डर बदलने से ठीक पहले राजधानी में दोहरा हत्याकांडः चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

एक कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ता मुकेश साहू को मंडल अध्यक्ष बनाने पर सहमति दे रहे थे लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से यह विवाद हुआ।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles