आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर 31 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र परसदा एवं टारडीपा सरवानी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र चिरईपानी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए छ.ग.शासन के भर्ती नियम निर्देश के तह आवेदन मंगाए गए थे।

प्राप्त आवेदनों पर जांच उपरांत प्राविधिक एवं अनंतिम मूल्यांकन पत्रक प्रकाशित कर परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

आवेदिकाओं से प्राप्त आवेदन पत्र के मूल्यांकन के संबंध में कार्यालयीन स्तर से किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि हुई है .

तो अपना दावा-आपत्ति आवेदन 20 से 31 दिसम्बर 2024 तक परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)के कार्यालय में लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।

शादी का इकरारनामा...फिर तीन साल किया बलात्कार...पहली दोनो पत्नी को खबर नहीं....न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles