दो अलग अलग कार्रवाई…सट्टा पट्टी काटते दो आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों ने बताया दिहाड़ी में लिखते है सट्टा पट्टी
सटोरियों के सरकना के खिलाफ भी अपराध दर्ज

बिलासपुर—सरकंडा,पुलिस ने कार्रवाई कर दो सटोरियों को पकड़ा है। दोनो सटोरिया चोरी छिपे सट्टा पट्टी काटते पकड़े गये। दोनो के खिलाफ अलग धारा – 6(क) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी समेत नगद बरामद किया है। आरोपियों का नाम जितेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी रामायण चौक चांटीडीह और हरिश वंशकार निवासी बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा है।
सरकण्डा पुलिस के अनुसार 19 दिसम्बर को जानकारी मिली कि बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा और चांटीडीह में सट्टा पट्टी पर हारजीत का दांव लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर धावा बोला। रामायण चौक चांटीडीह में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय और बंधवापारा में हरिश वंशकार को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया ।
पूछताछ के दौरान सटोरिया ने बताया कि देवेन्द्र सोनी के कहने पर सट्टा पट्टी काटते है। सट्टा पट्टी काटने का उन्हें मजदूरी मिलती है। पुलिस नेआरोपिों से सट्टा पट्टी, पेन और नगदी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धारा 112 के तहत् अपराध दर्ज किया गया। देवेन्द्र सोनी के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









