सट्टा पर कप्तान का बट्टा…आरपेशन प्रहार में फ्रेश सट्टा किंग गिरफ्तार..चेला भी पकड़ाया…नगदी समेत इतना सामान जब्त
पहली बार पुलिस की गेयर में आया किंग सटोरिया

बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने परम्परागत सटोरियों से हटकर आरपेशन प्रहार के दौरान फ्रेश सट्टा किंग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सट्टा किंग को गिरफ्तार करने से पहले सट्टा खिलाते चेला को पकड़ा। पूछताछ के बाद चेले की पतासाजी पर मुख्य आरोपी को धर दबोचा। दोनो आरोपियों को पहली बार रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यद्यपि मामले में पुलिस को पहले से ही सट्टा खिलाने की जानकारी थी। बावजूद इसके दोनो आरोपी कभी भी पुलिस के हाथ नहीं आये। बहरहाल पुलिस ने दोनो फ्रेश चेहरों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
तोरवा पुलिस ने जुआ सट्टा और अन्य अपराध के खिलाफ आपरेशन प्रहार के दौरान सट्टा खिलाने वाले दो फ्रेश चेहरों को गिरप्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी लम्बे समय से सट्टा खिलाने के काम को अंजाम दे रहे थे। जानकारी के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही थी। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर तोरवा पुलिस और एसीसीयू की टीम संयुक्त टीम ने आपरेशन प्रहार के दौरान दोनो सटोरियों को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई से पूर्व मुखबीर से जानकारी मिली कि संतोषी मंदिर क्षेत्र निवासी अनिल गंगवानी मंदिर के पास शंभू पान ठेला से लगकर सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सट्टा किंग दिनेश टेकवानी के लिए सट्टा लिखता है। और इसके लिए उसे प्रतेय्क महीने 20000 हजार रूपया मिलता है।
संयुक्त टीम ने जानकारी के बाद पत्रकार कलोनी रिंग रोड 2 स्थित सट्टा किंग के ठिकाने पर धावा बोला। आरोपी को सट्टा खिलाने के जुर्म में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप, 6 मोबाइल, नगदी , सट्टा नोटबुक, लाखों की सट्टा पट्टी जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 112 और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 6 (क), 6( ख), 7(1) और 7(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।









