केन्द्रीय मंत्री तोखन ने राहुल को कहा..नकली गांधी..बताया..नहीं होगा देश का भला..निर्माणाधीन सड़क की होगी जांच..नहीं चलेगी माफियागिरी
राहुल गांधी शोरगुल कर सत्ता पाने का ख्वाब देख रहे

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—बिना नाम लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू ने नकली गांधी कहा। बिलासपुर प्रवास के दौरान जनदर्शन कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर सदन नहीं चलने देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि नकली गांधी परिवार देश का भला नहीं करना चाहते। शोरगुल कर सदन की कार्रवाई में बाधा डाल रहे है। जबकि स्पीकर बार बार देश हित में कार्रवाई की अपील कर रहे है। तोखन साहू ने इस दौरान बताया कि मैं बिलासाताल स्थित उस सड़क का निरीक्षण करूंगा। पता लगाउंगा कि आखिर इस सड़क को बनाने की वजह क्या है। कोई भी हो गलत पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उन्होने दुहराया कि यदि किसी भूमाफियों का हाथ होगा तो उसकी खैर नहीं।
लोगों की समस्याओं को सुना
बिलासपुर प्रवास के दौरान जनदर्शन कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू ने पत्रकारों से बातचीत किया उन्होने सवालों का जवाब दिया। तोखन साहू ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की परेशानियों और समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। यथा संभव समस्या का निदान भी किया जाता है।
सड़क निर्माण की करेंगे जांच
बिलासाताल कोनी क्षेत्र में करोड़ों की लागत से अरपा के बीच से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी आपको है। यदि है तो क्या एनजीटी से अनुमति ली गयी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य की उन्हें जानकारी नहीं है। मौके का निरीक्षण करूगा। पता लगाउंंगा कि सड़क की उपयोगिता क्या है। निर्माण एजेंसी का नाम क्या है। किस मद और उद्देश्य से निर्माण कार्य किया जा रहा है। मैं इसकी जांच कराऊंगा। एनजीटी अनुमति का भी पता लगाया जाएगा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी कराऊंगा।
नहीं चलेगी माफियागिरी
क्या इसमें जमीन माफियों की भूमिका हो सकती है। तोखन ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कोई माफियागिरी नहीं चलेगी। जो भी गलत किया होगा उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
राहुल को बताया नकली गांधी
आखिर अडानी को लेकर सवाल देने से क्यों घबरा रही है सरकार…। जवाब देकर सदन की कार्रवाई चलने दिया जाए। भारत सरकार भी काम करना चाहती है। फिर भगदड़ क्यों।.. सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि विपक्ष यानी कांग्रेस पार्टी ही सदन नहीं चलने दे रही है। बार बार स्पीकर महोदय अपील कर रहे है। बावजूद इसके विपक्षी नेता हुड़दंग कर रहे है।जबकि सरकार एक एक सवाल का जवाब देने को तैयार है। दरअसल विपक्ष के पास ना तो दृष्ठि है और ना ही दृष्टिकोण।
तोखन साहू ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि नकली गांधी परिवार इस देश का भला नहीं चाहता है। इसलिए केवल शोरगुल मचाकर अपना उल्लू सीधा कर रहा है।
नकली गांधी परिवार से आपका आशय क्या है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी परिवार के सदस्यों का क्या नाम है। क्या वह राजनीति में सक्रिय हैं। दरअसल नकली गांधी अपने को असली गांधी बनाकर सत्ता हासिल करना चाहता है।









