मामा भांजी से 40 लीटर देशी शराब बरामद…दोनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..आरोपियों से मोटरसायकल भी जब्त

मामा भांजी शराब तस्करी करते गिरफ्तार

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान  शराब की खेप के साथ मामा भांजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को मोटर सायकल समेत 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम सिकंदर ऊर्फ राजा वर्मा और पायल वर्मा है। और  भिल्मी थाना सीपत के रहने वाले हैं।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर लगातार आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीपत पुलिस को जानकारी मिली कि  एक व्यक्ति महिला के साथ मोटरसायकल से  शराब की तस्करी कर रहा है। इस समय दोनो खैरा डंगनिया की तरफ जा रहे हैं। खबर मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी को तत्काल रवाना किया गया।
 सीपत पुलिस ने रेड कार्यवाही कर दोनों को घेराबन्दी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपना नाम सिकंदर उर्फ राजा वर्मा और पायल वर्मा बताया। दोनो ने बताया कि दोनों के बीच मामा भांजी का रिश्ता है। भिल्मी के रहने वाले हैं। दोनों से करीब चालिस लीटर से अधिक मात्रा में देशी महुआ शराब जब्त किया।  साथ ही मोटरसायकल भी बरामद किया।
मामा और भांजी को आबकारी एक्ट 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
सनसनीखेज खुलासा: इंस्टाग्राम पर बना रिश्ता बना मौत का कारण, पत्नी और प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में की फल विक्रेता की हत्या

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles