CG NEWS:रायपुर दक्षिण सीट का मुकाबलाः करीब पचास फ़ीसदी मतदान

CG NEWS:रायपुर । विधानसभा  क्षेत्र 51- रायपुर नगर दक्षिण में उपनिर्वाचन आज शांतिपूर्वक संपन्न हुआ | मतदान की कार्यवाही प्रातः 7 बजे से शाम के 6 बजे तक सभी 266 मतदान केन्द्रों में सुचारू एवं निर्बाध रूप से पूर्ण हुई | मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान का प्रतिशत 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया है | मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अनंतिम है | मतदान दलों की वापसी पूर्ण हो जाने के पश्चात् उनके प्रपत्रों की जांच के उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे, जिसमें आंशिक संशोधन की सम्भावना रहेगी।

गौरतलब़ है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में  रायपुर दक्षिण सीट से बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित हुए थे । इस साल लोकसभा चुनाव में वे रायपुर सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव कराया गया है। उपचुनाव में बीजेपी  की ओर से सुनील सोनी और कांग्रेस की टिकट पर आकाश शर्मा मैदान में हैं। मतदान के साथ ही दोने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।

CG News: तेंदूपत्ता घोटाला: 7 करोड़ के स्कैम में DFO समेत 12 गिरफ्तार, EOW की छापेमारी में खुलासा

Related Articles