बच्चों ने दिखाया नशे के खिलाफ जादू…पुलिस कप्तान का बनाया विशाल रंगोली..दिया संदेश…कलेक्टर ने कहा…चेतना में समाज का सहयोग जरूरी

कुलपति एडीएन ने की जमकर तारीफ..बच्चों को दिया प्रशस्ती पत्र

बिलासपुर—चेतना अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रिवर व्यू में विशाल रंगोली बनाने के साथ ही  3000 से अधिक दीप प्रजवलित कर नशे के खिलाफ बिगुल फूंका। बच्चों ने रंगोली और दीप जलाकर नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लि.या। इस दौरान बच्चों ने रंगोली के माध्यम से जमीन पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का विशाल तस्वीर भी बनाया। लोगों ने इसे जमकर पसंद भी किया। नशे के खिलाफ बच्चों के भगीरथ प्रयास को पुलिस प्रशासन ने जमकर सराहा। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने 20 स्कूल के 400 से अधिक स्कूली बच्चों को प्रशस्ती पत्र के साथ शुभकामनाएं दी। रिवर व्यू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन  पुलिस और जीव धारणी आर्यन फिल्म के संयुक्त प्रयास से किया गया।
रविवार को रिवर व्यूह में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग और आर्यन फिल्म के संयुक्त प्रयास से नशे के खिलाफ जन जागरूक करने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली सजाकर बिलासपुर की जनता को नशे के खिलाफ विशेष संदेश दिया। कार्यक्रम में अटल यूनिवरसिटी के कुलपति  डी. एन. बाजपयी विशेष रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस कप्तान रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा की बच्चों के बीच विशेष उपस्थिति रही। मुख्य के साथ सभी अतिथियों ने स्कूली बच्चों की रंगोली का निरीक्षण किया। सभी ने खुले दिल से बच्चों के शानदार और सफल प्रयास को सराहा।
 इस दौरान जमीन पर बनायी गयी पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की रंगोली को सभी ने जमकर पसंद किया। जीवंत तस्वीर को जिसने भी देखा..बच्चों की तारीफ की। स्कूली बच्चों का मनोबल बडाने के लिए सभी को प्रस्शति पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने सम्बोधन में नशे के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम को मिल रहे जनसमर्थन को जमकर सराहा।
अतिथियों ने कहा नशे और बढ़ते अपराध में कमी लाने के लिए पुलिस को समाज का समर्थन बहुत जरूरी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने पुलिस विभाग के चलाये जा रहे अभियान की जमकर तारीफ की। चेतना मंच की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों से चेतना मंच के के स्वरूप को व्यापकर करने को कहा। अवनीश शरण ने दुहराया कि समाज को सुन्दर बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाज के लोगों की है। हम सब साथ हैं।
Bastar Dussehra में शामिल होंगे Amit shah, मुरिया दरबार में करेंगे आदिवासियों से संवाद

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles