CGPSC Interview: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग 2023 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी

Cgpsc interview।छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग 2023 के लिए इंटरव्यू 18 नवंबर से शुरू होगा। CGPSC ने शेड्यूल जारी कर दिया है। साक्षात्कार का आयोजन 18 से 28 नवंबर के बीच दो पालियों में किया जाएगा।

Cgpsc interview।मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग दफ्तर में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा।

साक्षात्कार का आयोजन 18 से 28 नवंबर के बीच 2 पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 11 से 1 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच होगी। इसके पहले मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग दफ्तर में सुबह 9.30 बजे और दोपहर 1.30 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा।

पीएससी से जारी सूचना के अनुसार पीएससी में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इससे पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ गई है। रीता शांडिल्य के पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व में बनाए गए साक्षात्कार बोर्ड को भंग कर दिया गया।

पूर्व में जो साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया था, उसमें अधिकांश सदस्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा नियुक्त किए गए थे। इसे देखते हुए सरकार ने नई नियुक्ति कर पूर्व में निर्धारित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया।

इस बार 242 पदों के लिए भर्ती हो रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद शामिल हैं। साक्षात्कार को लेकर विस्तृत जानकारी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर जारी की गई है।

जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द शुरू होगा: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

पीएससी-2023 के तहत इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इस बार साक्षात्कार के अंकों में बदलाव किया गया है। पहले, इसके लिए 150 नंबर निर्धारित थे। 50 नंबर की कटौती होने से इस बार फाइनल मेरिट लिस्ट 1500 नंबर के आधार पर बनेगी।

क्योंकि, मुख्य परीक्षा में 7 पेपर हुए थे। प्रत्येक पेपर 200 अंक का था। इस तरह से मुख्य परीक्षा 1400 अंकों के लिए हुई थी। इंटरव्यू 100 अंक जोड़ने पर 1500 अंक हो जाएंगे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles