
ChhattisgarhBilaspur News
6 साथियों ने मिलकर हरिओम को दिया मौत…सामने आया लेन देन का विवाद…आरोपियों ने कबूल किया जुर्म…न्यायालय में किया गया पेश
लेन देन के विवाद में 6 आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने हरिओम के हत्यारों को गिरप्तार किया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि हरिओम की हत्या हुई है। उसके साथियों ने ही लेन देन मामले में हरिओम को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने पूछताछ कर कुल 6 आरोपियों को धर दबोचा। हत्या के दौरान प्रयोग में लाए गए डण्डे को बरामद किया है। साथ ही मोटरसायकल भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को मृतक हरिओम की मौत अस्पताल में हुई। मामले में थाना तारबाहर में मर्ग कायम किया गया। जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि हरिओम की हत्या या मृत्यु संदिग्ध है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर बीएनएस की धारा-103(1), 238, 3(5) का अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मृतक हरिओम के परिजन और अन्य गवाहो से जानकारी मिलीकि संदेही इन्द्रजीत और सुयश नाम के व्यक्ति से लेन देन का विवाद था। घटना के दिन आरोपियो ने हरिओम को फोन किया था। जानकारी के बाद मुखबीर सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान संदेही आरोपियों ने हरिओम कीहत्या में अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों से मोटर सायकल, डण्डा जब्त किया। गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
हत्या के आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना
1)सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी
2) सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय निवासी पथर्रीपारा कोरबा, हाल मुकाम अटल आवास निरतू थाना कोनी
3) संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी निवासी मोपका चौक पुराना तालाब जोरापारा, थाना सरकन्डा,बिलासपुर
4) तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल निवासी राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा
5) दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल सा. लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास
6) हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल सा. चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर।