सीने पर लात मारी…बाल पकड़कर सिर को दीवार से टकराया…घायल सास ने तोड़ा सिम्स में दम…हत्यारिन बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहू ने लात घूंसा से सास को पीटा

बिलासपबुर—सीपत पुलिस ने सास की हत्या के आरोप में बहु को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार सास ने काम करने से मना किया। इसके बाद बहु गुस्से में लात से सीना पर हमला किया।  बाल पकडकर सिर को दीवाल से टकरा दिया। घायल सास ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।गिरफ्तार बहू का नाम प्रीति वर्मा है। आरोपी महिला बाजारपारा की रहने वाली है।
सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत निवासी ईश्वर वर्मा ने 5 मई 24 की सुबह 7 बजे के आसपास शिकायत दर्ज कराया। ईश्वर ने बताया कि बहु प्रीति वर्मा ने उसकी पत्नी राजकुमारी वर्मा को घर का काम करने को कहा। और उलाहना के दौरान गंदी गंदी गालियों का प्रयोग किया।
पत्नी राजकुमारी ने स्वास्थ्यगत कारणों से बहू के कहने पर काम करने से मना कर दिया। इसके बाद बहू प्रीति वर्मा ने पत्नी को हाथ मुक्का, लात, घुसा से मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। राजकुमारी वर्मा को बाल पकड़कर घसीटा। और सिर को दीवार से टकरा दिया। इसके पहले प्रीति ने सास के सीने पर लात से प्रहार भी किया। हालत बिगड़ने पर घायल राजकुमारी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ईलाज दौरान मौत हो गयी।
मामले में आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया गया कि राजकुमारी की मौत मारपीट से हुई है। अपराध में धारा 302 जोड़ा गया। पता साजी कर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश में आरोपी प्रीति वर्मा  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG Election News 2025: मतदान दलों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles