जनता से अमर संवाद…पूर्व मंत्री ने कहा…अंधेरे की छाती पर लिखें उजाले की इबारत..अंतिम व्यक्ति के जीवन में मिलकर पहुंचाएं विकास की रोशनी

पूर्व मंत्री ने किया जनता से संवाद..कहा..आओ जलाएं विकास का दिया

बिलासपुर—संवाद अमर के साथ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने जनता से आनलाइन रूबरू हुए। इस दौरान अमर अग्रवाल ने जनता को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सबके जीवन में विकास की रोशनी पहुंचे। आओ मिलकर हम सब अंधेरे की छाती पर विकास का उजाला लिखें।

            “संवाद अमर भैया के साथ” कार्यक्रम में नगर विधायक पूर्व मंत्री ने जनता जनार्दन से आनलाइन संवाद किया। विधायक ने विधानसभा के एक व्यक्ति को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभी को मिलजुलकर पर्व मनाने को कहा। अमर ने इस दौरान माता लक्ष्मी से सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

 पूर्व मंत्री अग्रवाल ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह पैदा करने वाला होता है। सबके जीवन में रोशनी आए। दीपावली पर्व हमें एकता, भाईचारा का संदेश देता है। एकता और भाईचारा से ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।

अमर ने बताया कि सरकार सबके जीवन को सुखमय बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश सरकार लगातार अभियान चलाकर जनता जनार्दन के हितों के लिए काम भी कर रही है। जाहिर सी बात है हम सब मिलकर खुशियों को आपस में ना केवल बांटेंगे। बल्कि अंधेरे के पहाड़ को हमेशा हमेशा के लिए जीवन से दूर भगाएंगे।

 फेसबुक लाइव कार्यक्रम में ग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर विस्तार के साथ संवाद किया। उन्होने बताया कि प्रभु श्री राम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। ग्रंथों में छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल बताया गया है। जाहिर सी बात है कि प्रदेश की जनता दीपावली पर्व को धूम धाम से मनाती है। आओ हम मिलकर इस बार विकास के नाम पर घर घर दिया जलाएं और माता लक्ष्मी का स्वागत करें।

मृतक मास्टर-आरोपी में पुरानी पहचान..दोनों गेय वाट्सअप ग्रुप के सक्रिय मेम्बर..पैसों के लिए सदस्य बनाते हैं अप्राकृतिक रिश्ता

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles