अलग-अलग ठिकानों पर खाद्य टीम का धावा…व्यवसायिक उपयोग करते पाए गए दोनों संचालक……टीम ने बरामद किया 11 घरेलू सिलेन्डर

ईमलीपारा में श्याम ट्रेडर्स.चांटीडीह में बलदाऊ किचन पर कार्रवाई

बिलासपुर—- जिला खाद्य विभाग की टीम ने त्योहार के पूर्व छापामार अभियान तेज कर दिया है। जानकारी देते चलें कि पिछली बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने खाद्य टीम को मिलावटखोरों समेत अवैध कार्रवाई में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था। इसी क्रम में जिला खाद्य विभाग की टीम ने शहर के अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला। टीम ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग करते एक दर्जन घरेलु सिलेन्डर बरामद किया है। मामले में टीम ने संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध भी दर्ज किया है।
जिला खाद्य विभाग की टीम ने कलेक्टर निर्देश पर शहर के अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला। खाद्य अधिकारी अजय मौर्य और राजीव लोचन के अनुसार जानकारी मिली कि ईमलीपारा और चांटीडीह स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेन्डर का चोरी छीपे उपयोग किया जा रहा है।
जानकारी के बाद खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत, वर्षा सिंह, वसुधा राजपूत की अलग अलग टीम ने ईमलीपारा और चांटीडीह स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में धावा बोला। ईमलीपारा स्थित बजरंग काम्पलेक्स के पीछे श्याम ट्रेडर्स से चार घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किया। प्रतिष्टान संचालक आरएन पाण्डेय ने मांगे जाने पर सिलेन्डर रखने और उपयोग किए जाने को लेकर किसी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किया है।
 अजय मौर्य ने बताया कि खाद्य विभाग की दूसरी टीम ने चांटीडीह, रामायण चौक स्थित बलदाऊ किचन केयर पहुंच कर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से टीम ने चार खाली समेत कुल सात  घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किया गया। दोनो ही जगह टीम ने घरेलू गैस सिलेन्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया।
दोनों संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। कुल 11 गैस सिलेन्डर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
चक्रवात दाना की दहशत...बैठक में रेल मंत्री ने किया अलर्ट....2 राज्य में 9 वार रूम स्थापित...बिलासपुर जोन की गाड़ियां भी होंगी प्रभावित

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles