नवीन छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को जारी किया गया पत्र

अम्बिकापुर /अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शासकीय, अशासकीय एवं विभिन्न संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं एवं ऐसे छात्र-छात्रा जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, किन्तु उनका नाम मतदाता सूची में अभी तक नहीं जुड़ पाया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
उन सभी छात्र-छात्राओं को चिन्हांकित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अवधि तक ऑफलाईन फार्म (06) एवं Voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरवाया जाए।
उन्होंने इस हेतु कार्यक्रम आयोजित कर एक दिवस पूर्व उक्त कार्यक्रम की सूचना स्वीप शाखा में प्रेषित करने तथा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार महाविद्यालयीन स्तर पर करने निर्देशित किया है।




