बिलासपुर,,: समाचार
*उप मुख्यमंत्री ने जयंती पर गांधी जी को किया नमन*
बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने गांधी जयंती पर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।
पटेल/19/1651
–00–
[10/2, 1:52 PM] +91 82691 41399: समाचार
*उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट गार्डन का किया लोकार्पण*
बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट परिसर में खूबसूरत गार्डन का लोकार्पण किया। बाहर से जिला कार्यालय आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाऊन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्सें में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है। पुरातत्व भवन में जिले की सैकड़ों पुरातात्विक मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गयी है। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पटेल/20/1652
–00–
[10/2, 5:52 PM] +91 82691 41399: समाचार
*स्वच्छता पखवाड़ा का राज्य स्तरीय समापन समारोह*

Pension News-कर्मचारियों के लिए 1 अगस्त से UPS होगा लागू , CG सरकार ने राजपत्र में किया प्रकाशित

*स्वच्छता हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव*

*बिलासपुर को दी 65 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*

*स्वच्छता दीदियों, प्रहरियों का किया सम्मान, दिलाई शपथ*

*स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी*
बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव आज बहतराई इन्डोर स्टेडियम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिलासपुर को 64 करोड़ 96 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। उन्होंने मंच से बटन दबाकर इन कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता दीदियों के पांव पखारकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों के स्वच्छताग्राही, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडोज और स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले उपमुख्यमंत्री ने स्वच्छता पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में सभी को छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आहवान करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। महात्मा गांधी जी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद बिलासपुर नगर निगम को 140 करोड रुपए विकास के कार्यों की सौगात दी गई है। हमने अब तक 10 महीने में 2 हजार 820 करोड रुपए शहरों और नगरीय निकायों के विकास के लिए दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास सायं सायं हो रहा है। भारत सरकार ने नमस्ते योजना बनाई है। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा एक संयुक्त प्रयास करके नमस्ते योजना बनाई गई है। सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई करने वाले कर्मचारियों का काम जोखिम भरा होता है. ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि वह सावधानी से अपना काम करें। सफाई करने के दौरान शून्य मृत्यु करने के लिए शहरी विकास अधिकरण छत्तीसगढ़ राज्य, योजना को सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छता हमारे स्वभाव में रहा है, यह हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में कल लाखों बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली है। उन्होंने स्वच्छता का अलख जगाने की शपथ ली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास योजना 2.0 प्रारंभ हो गया है।
बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि स्वच्छता अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को शुरू किया था और लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं। हम निरंतर इस कार्य में लगे रहेंगे और अपने नगर और छत्तीसगढ़ को बहुत सुंदर बनाएंगे । उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिलासपुर का और विकास होगा। तखतपुर विधायक श्री धर्माजीत सिंह ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे है। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर में स्वच्छता अभियान जनसहयोग से एक मिशन बन गया है। स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विकास विभाग के सचिव डॉ एस बसवराजू ने स्वच्छता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्टेडियम स्वच्छता गैलरी भी बनाई गई। जिसका सभी ने अवलोकन किया। आज कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, श्री रामदेव कुमावत, भूपेन्द्र सवन्नी, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन विकास विभाग के सचिव डॉ एस बासवराजू, संचालक श्री कुंदन कुमार, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार समेत अन्य बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी, स्वच्छता प्रहरी मौजूद थे।
रचना/23/1655
–00–
[10/2, 6:09 PM] +91 82691 41399: समाचार
*उप मुख्यमंत्री ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ*

CG News: शशिकांत द्विवेदी राज्य सहकारी विपणन संघ के प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

*लाइब्रेरी की किताबों को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे पाठक*
बिलासपुर, 2 अक्टूबर 2024/उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस 2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा, साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। पंडित शिवदुलारे मिश्र केंद्रीय पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरमजीत कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह एवं निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार मौजूद रहे।
डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है, इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया (स्वयं) कर सकते हैं। इसके साथ ही नये पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी वेब पोर्टल में शिक्षा से संबंधित विभिन्न आवश्यक लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्य और केंद्र स्तर पर जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरा जा सकता है।
इस पोर्टल के जरिए सभी आयु वर्ग के बच्चे अपनी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। कॉमिक्स, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र और जनरल भी इस माध्यम से पढ़े जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी से संबंधित विषयों पर किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। इसमें छात्रों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की भी सलाह दी जाती है, जिससे पुस्तकालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों का लाइव इन/आउट विवरण भी उपलब्ध हो। डिजिटल लाइब्रेरी माध्यम से ग्रामीण स्कूली व महाविद्यालयों के छात्रों को भी ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध की जा सकेंगी। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षा के छात्र, निगम के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में पाठक मौजूद रहे।
रेहाना/24/1656
–00–

SHO भूषण कुमार पर शिकंजा कसने की तैयारी! फिल्लौर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles