Bilaspur News

शासन का आदेश…31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन..खाद्य नियंत्रक ने बताया..समिति के सामने पेश करना होगा जरूरी रिकार्ड

रकबा,नामिनी सुधार और पंजीयन की तारीख का एलान

बिलासपुर—शासन ने धान खरीदी को लेकर पंजीयन की तारीख का एलान कर दिया है। साथ ही किसानों के पंजीयन को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी किसान..एकीकृत किसान पोर्टल में 31 अक्टूबर 2024 तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के दोौरान पंजीकृत फसल और रकबे में संशोधन की भी कार्यवाही होगी।धान विक्रय के समय किसान पैदावार को धान खरीदी केन्द्र में स्वयं उपस्थित होकर या उत्तराधिकारी को भेजकर धान का विक्रय कर सकते हैं।
खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि शासन ने किसानों के लिए आगामी धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर पंजीयन तारीख का एलान किया है। 31 अक्टूबर तक सभी किसानों को पंजीयन कराने को कहा गया है। पंजीयन के दौरान किसान का और नामिनी का आधार नम्बर बताना होगा। किसान का नामिनी परिवार का सदस्य या करीबी रिश्तेदार होगा। किसान यदि पिछले साल दर्ज किए गए नामिनी का नाम बदलना चाहता है तो इसके लिए समिति स्तर पर संशोधन कराना होगा। अधिकारी ने कहा कि इस साल नए पंजीकृत किसानों से भी नॉमिनी का नाम लिया जाएगा।
खाद्य नियंत्रक ने बताया कि सितम्बर की स्थिति में जिले में 574 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले साल 1,05,558 किसानों का पंजीकृत रकबा 1,18,136 हेक्टेयर के कैरी फॉरवर्ड की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है।  शेष पूर्व वर्ष के पंजीकृत कृषकों के पंजीयन कैरी फॉरवर्ड प्रक्रियाधीन है। जिले के ऐसे सभी किसान जिन्हें नॉमिनी परिवर्तन, रकबा संशोधन, नवीन पंजीयन सम्बन्धित जानकारी देना है। सम्बन्धित समिति तक पहुंचकर 31 अक्टूबर 2024 के पहले आवेदन पेश करें। और कार्यवाही को पूर्ण कर..आने वाली किसी भी प्रकार की परेशानियों से बचें।
सिम्स मरीजों के बीच पहुंचे संभागायुक्त कांवरे..व्यवस्था पर जताया संतोष...मरीजों से किया संवाद...कहा..जल्द पूरा करेंगे मांग
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close