फिर सामने आयी खौफनाक तस्वीर…घर में मिली मां बेटी की अधजली लाश…पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम…इलाके में सनसनी

घर में अलग अलग जगह मिली लाश..हत्या की आशंका

बलौदा बाजार….एक बार फिर बलौदा बाजार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। कसडोल थाना भदरा गांव स्थित एक घर  में मां बेटी की अधजली लाश मिली है। खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुासर जलाने से पहले किसी ने हत्या को अंजाम दिया है। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। फोरिंसिक टीम भी घटना स्थल पहुंच गयी है।

खबर बलौदा बाजार जिला स्थित कसडोल थाना क्षेत्र के भदरा गांव से है। एक घर में मां बेटी की अलजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। गांव वालों को जानकारी मृतक महिला के बेटे ने दी है। खबर के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच पड़ता  कर रही है।

मां और नाबालिग बेटी की अधजली लाश

 जानकारी के अनुसार अधजली लाश में मृतक संतोषी की उम्र 44 साल है। नाबालिक बेटी ममता की उम्र 16 साल है। पुलिस के अनुसार गांव वालों को अधजली लाश की जानकारी उसके बेटी से मिली । बेटा ने पड़ोसी को सुबह फोन कर बताया कि लगातार फोन कर रहा हूं। लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा है। इसलिए घर जाकर देखे की कुछ गड़बड़ तो नहीं है। सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुनंचा। घर का दरवाजा बन्द था। मामले से तुरंत पुलिस को अवगत कराया।

भाई दशगात्र में शामिल होने गया बाहर

स्थानीय लोगों ने बताया कि मां और बेटी घर में अकेली थी। मृतिका का भाई पड़ोसी गांव में दशगात्र करने गया था।  दूसरे दिन सुबह बहन को फोन किया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उसने पड़ोसी को फोन लगााया। बताया कि घर में कोई फोन नहीं उठा रहा है। घर जाकर देखे कि आखिर फोन नहीं उठाने का क्या कारण है।  इसके बाद पड़ोसी घर गया। घर के अन्दर मां और बेटी की अधजली लाश अलग अलग जगह पर पाया।

8th Pay Commission: कैबिनेट ने दी आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा,जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी?

 हत्या करने वाला परिवार से परिचित

मामले में पुलिस ने संदेह जाहिर किया है कि किसी ने आपसी रंजिश में दोनो को जलाने से पहले मौत के घाट उतारा है। घर में मां और बेटी की लाश अलग-अलग जगह मिली है। पुलिस ने संदेह जाहिर किया है कि हत्या करने वाला घर के सदस्यों को अच्छी तरह से जानता है। मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles