CG NEWS:भाषाविद्-साहित्यकार डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में स्वर्ण पदक

CG NEWS:बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में एम.ए. ( हिंदी साहित्य ) की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्रा को प्रसिद्ध भाषाविद् – वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। यह स्वर्ण पदक शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रति वर्ष प्रदान किया जाएगा। हिंदी साहित्य की उन्नति के लिए इस आशय के प्रस्ताव को विश्वविद्यालय ने स्वीकृति दी है।

छत्तीसगढ़ी और हिंदी के प्रखर विद्वान, लोक संस्कृति – साहित्य के सच्चे साधक डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में स्वर्ण पदक प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव ए डी एन बाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय को प्रस्तुत किया गया था । चंद्र प्रकाश बाजपेयी (पूर्व विधायक) और रूद्र अवस्थी (वरिष्ठ पत्रकार) के सराहनीय प्रयास से अनन्य शर्मा (पौत्र-डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा ) ने यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था । कुलपति के निर्देशानुसार शैलेंद्र दुबे , (कुल सचिव, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ) ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है ।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रति वर्ष एम ए (हिंदी साहित्य) में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्रा  को डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा की स्मृति में स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा ।

नहीं आएगी रूपयों की कमी..पूर्व मंत्री ने कहा..कांग्रेस के ठप कार्य को देंगे गति..निर्माण कार्यों के लिए दिया सवा दो करोड़

Related Articles