CG NEWS:सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

CG NEWS:रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले मामले में केंद्रीय जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। हालांकि अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी सौम्या चौरसिया अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगी। चूंकि उनके खिलाफ़ प्रदेश की जाँच एजेंसियों की ओर से और भी मामले दर्ज हैं।
जैसा कि मालूम है कि कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई थी और तब से सौम्या चौरसिया सेंट्रल जेल रायपुर में बंद है। ईडी ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में हुए कोल लेवी घोटाले में सौम्या चौरसिया की अहम भूमिका थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को जमानत देते हुए कई शर्ते लगाई हैं। जिसमें कहा गया है कि सौम्या चौरसिया को छत्तीसगढ़ सरकार बहाल ना करें। वे ट्रायल कोर्ट में के सामने पेश होती रहेगी। सौम्या चौरसिया गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगी। उनका पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट के पास जमा रहेगा और बिना कोर्ट की अनुमति के देश नहीं छोड़ेंगी। जानकारी मिली है कि अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी सौम्या चौरसिया अभी हाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगी। दरअसल उनके खिलाफ प्रदेश की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत भी दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों को लेकर उन्हें अलग से जमानत के लिए कोर्ट जाना पड़ेगा।









