आबकारी की फिर बड़ी कार्रवाई…दो अलग- अलग ठिकानों पर बोला धावा….लहान समेत भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद
दो अलग अलग ठिकानों पर आबकारी टीम ने बोला धावा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—आबकारी विभाग की छापामार टीम ने शराब माफियों पर लगातार कार्रवाई के धावा बोलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने तखतपुर और बिल्हा बृत में रेड कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब बनाने और बेचने के जुर्म में दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों से कुल 34 लीटर शराब के अलावा 60 किलोग्राम लहान बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों का शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे सामान को भी जब्त किया है।
आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के निर्देश पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच आबकारी की टीम भी बृत तखतपुर और वृत बिल्हा के दो अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टीम ने तखतपुर वृत के ग्राम मेढ़पार स्थित गंगा प्रसाद प्रजापति और बिल्हा वृत के ग्राम पोड़ी स्थित रामायण कैवर्त के ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने गंगा प्रसाद से 18 लीटर महुआ शराब और 60 किलोग्राम लहान जब्त किया।
इसके अलावा रामायण कैवर्त से 16 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है। दोनो को आबकारी एक्ट 34(2)59(क)( क) का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय केसामने पेश करने के बाद जेल कराया गया है। कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर,छबि पटेल और स्टाफ सुभाष तिवारीआबकारी मुख्य आरक्षक कमलेश सिंह अनिल पांडे प्रकाश सिंह आबकारी आरक्षक स,ललित सिंह की अहम भूमिका रही।









