सुविधाएं सबको बराबर…लेकिन सफलता कुछ लोगों को ही..? फिर कलेक्टर ने खोला..अपने छात्र जीवन का एक-एक पन्ना
सहायक आयुक्त से कहा..पेश करें इन्डोर वुडन कोर्ट का प्रस्ताव

बिलासपुर–कलेक्टर अवनीश शरण प्रयास आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होने बच्चों से संवाद किया। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी के टिप्स भी दिया। उन्होने बच्चों के सामने अपने छात्र जीवन के पन्नों को भी खोला। बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। साथ ही दृष्टि और दृष्टिकोण को भी स्पष्ट रखना होगा। कलेक्टर ने इस दौरान बच्चों की मांग पर इन्डोर वुडन कोर्ट निर्माण को लेकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्रस्ताव भी मांगा।
कलेक्टर अवनीश शरण निरीक्षण करने औचक प्रयास आवासीय विद्यालय छात्रों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होने आवासीय विद्यालय में बालक बालिकाओं के साथ संवाद किया। साथ ही अपने छात्र जीवन की यादों का एक एक पन्ना भी खोला।
कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के बालक बालिकाओं से मिलकर पठन पाठन की स्थिति को जानने का प्रयास किया। विषयवार सवाल भी किया। छात्रों से जानने का प्रयास भी किया कि जीवन में क्या बनना चाहते हैं। खासकर दसवी की छात्राओं के बीच छात्र जीवन में अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होे कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में दृढ़ संकल्प और सतत अध्ययन का बहुत ही महत्व है। साथ ही लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगियो के लिए एक एक पल कीमती है। इसलिए सोशल मीडिया से दूर रहकर हमेशा जगारूकता बनाए रखें।
कलेक्टर ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन जरूरी है। कलेक्टर ने इस दौरान दुहराया कि सुविधाएं सबको समान मिलती है। बावजूद चयन गिने चुने का ही होता है। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ लगन और मेहनत है।
बच्चों से खेलकूद को लेकर चर्चा के दौरान अवनीश शरण ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को इनडोर वुड़न बैडमिंटन कोर्ट के लिए प्रस्ताव पेश करने को कहा। निरिक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सी.एल. जायसवाल, आउटसोर्सिंग संस्था सी.एल.एजुकेट संचालक जयेश गुम्बर, डॉ. रनित गुम्बर, और संस्था के प्रशासकीय अधिकारी डॉ. जी.ए. अश्विनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने कलेक्टर को बताया कि 12वीं कला संकाय में 20 बालक 31 बालिका, वाणिज्य संकाय में 45 बालक 18 बालिका कुल 114 विद्यार्थी, कक्षा 10वीं में 68 बालक 48 बालिका को मिलाकर 116 विद्यार्थी अध्ययनरत् है। पिछले वर्ष प्रारंभ हुए अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय में 104 बालिका अध्ययनरत् है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









