ड्राय डे पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…ढाबा संचालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार…100 लीटर से अधिक शराब जब्त
पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त

बिलासपुर—स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने अभियान चलाकर शुष्क डे पर शराब की अवैध बिक्री करने वालों को धर दबोचा है। पुलिस ने अभियान के दौरान करीब 100 लीटर शराब जब्त किया है। कार्रवाई में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। गिरप्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि सरकंडा पुलिस ने अभियान चलाकर शुष्क डे पर शराब की बिक्री करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस को मुखबीर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शुष्क दिवस पर चिंगराजपारा में अलग अलग स्थानों में शराब की बिक्री की जा रही है।
पुलिस ने टीम बनाकर दोनो ठिकानों पर धावा बोला। पुलिस ने सूर्या चौक में राजू मानिकपुरी के कब्जे से 30 पाव देशी शराब बरामद किया। इसके अलावा चिंगराजपारा निवासी आरोपी रामनारायण कोसले से 100 पाव देशी शराब जब्त किया है। दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
62 लीटर से अधिक शराब जब्त
बिल्हा पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि ग्राम बरतोरी में राजेश वर्मा नाम का व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम बनाकर धावा बोला। दुकान में दबिश देकर राजेश वर्मा को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से देशी विदेशी समेत कुल 63 लीटर शराब बरामद किया गया। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया है।
ढाबा में पुलिस का धावा
कोनी पुलिस ने शुष्क डे पर अभियान चलाकर ढाबा में धवा बोला। आरोपी संचालक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन के अनुसार मुखबीर ने बताया कि ढाबा संचालक मंगेश सिंह ढाबा से शराब की अवैध बिक्री को अंजाम दे रहा है। टीम बनाकर पुलिस टीम ने धावा बोला। अपना ढाबा संचालक के ठिकान से पड़ताल के दौरान करीब 8 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया गया। आरोपी संचालक को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









