कलेक्टर ने किया राशन दुकान को निलंबित…खाद्य विभाग ने जारी किया नोटिस…भारी अनियमितता की शिकायत

स्टाक में भारी गड़बड़ी..संचालक को कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर—खनिज विभाग ने नगर निगम वार्ड क्रमांक 62, शास्त्री नगर स्थित सुषमा प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद जांच पड़ताल के दौरान दुकान में भारी अनियमितता पायी गयी है। पात्रतानुसार खाद्यान्न वितरण में लापरवाही सामने आयी है। भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न कम प्राप्त होने पर उचित मूल्य दुकान अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
खाद्य विभाग के अनुसार सुषमा उचित मूल्य दुकान का संचालक राशन कार्डधारियों को अलग से दुकान खोलकर राशन वितरण का दोषी पाया गया है। दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर  जवाब पेश करने को कहा गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा नई व्यवस्था होने तक कलेक्टर आदेश पर  दुकान को निलंबित कर शुभम् प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार से संलग्न किया गया है।
ऑपरेशन स्ट्रीट...रात्रिचर अपराधियों की हालत खऱाब...ताबड़तोड़ कार्रवाई में दर्जनों गिरफ्तार..देर रात नशेडियों के ठिकाने तक पहुंची पुलिस

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles