5वीं पास नशेड़ी ने लगाया दिमाग…शराब के लिए कराया अपना ही अपहरण…फिरौती में मांगा 50 हजार..तीन लोग गिरफ्तार

साथियों से मिलकर खुद का कराया अपहण

बिलासपुर—पांचवी पास नशेड़ी ने खुद की अपहरण की साजिश कर पुलिस महकमें तहलका मचा दिया। पुलिस ने नशेड़ी को महासमुन्द से गिरफ्तार किया है। मामले में परिवार के सदस्यों ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। नशेड़़ी ने फोन पर बताया कि उसका किसी ने अपहरण किया है। आरोपी लोग फिरौती में पचास हजार रूपयों की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत षड़यन्त्र में शामिल दो अन्य आरोपियों को महासमुन्द जिले से गिरप्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि 10 अगस्त को तोरवा थाना पहुंचकर राजकुमार पटेल ने अपने चाचा के अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कराया। राजकुमार पटेल ने बताया कि चाचा निर्मल पटेल, जिंदल फैक्टरी,रायगढ़ में काम करते है। 9 अगस्त शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे चाचा ने फोन किया। उन्होने बताया कि एक लड़की से मिलने बिलासपुर आया है। कुछ लोग बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़े लिए है। 50 हजार रुपयों की मांग कर रहे हैं। इस दौरान चाचा से दो एक बार और बात हुई। यकायक फोन बन्द हो गया।
     अपहण की शिकायत को पुलिस थाना ने तत्काल गंभीरता से लिया। राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 140(3),3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया।साथ ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपहण किए गए पीड़ित की पतासाजी तेज की गयी। पुलिस नगर अधीक्षक पूजा कुमार की अगुवाई में एंटी क्राइम और साइबर की संयुक्त टीम ने तेजी के साथ खोजबीन अभियान चलाया।
पतासाजी के दौरान अपहरण किए गए व्यक्ति निर्मल पटेल को ग्राम बाघमाड़ा थाना बसना जिला महासमुन्द हाल मुकाम खरसिया रायगढ़ को बरामद किया गया इसके अलावा राकेश बाध निवासी मेदनीपुर पश्चिमी बंगाल,हाल मुकाम खरसिया और अजय कुमार निवासी तमनार रायगढ़,हाल मुकाम सरायपाली को पकड़ा गया।  पूछताछ के दौरान निर्मल पटेल ने बताया कि आरोपी राजेश बाघ और अजय चाैहान के साथ मिलकर खुद अपहण की घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी के अनुसार वह पांचवी पास है और छोटा मोटा काम करता है। रूपयों की जरूरत थी इसलिए परिवार को फोन कर अपहरण की बात कही। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी निर्मल पटेल आदतन शराबी है। खुद के अपहरण की साजिश रचने के जुर्म में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट में बीएनएस की 61 को जोड़ा गया। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
विशाल बाइक रैली को पुलिस कप्तान ने किया रवाना...जगह जगह पहुंच अपोलो ने किया जागरूक...बताया..कितना खतरनाक है स्तन कैंसर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles