CG NEWS:भुगतान रोक कर लाखों रुपए ब्याज कमा रहा सरकारी विभाग…!

CG NEWS:मुंगेली ।गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल राज्य के सभी जिलों के मूल्यांकन केंद्र में हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल बोर्ड के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन का भुगतान रोक कर लाखों रुपए ब्याज बना रहा है।

शिक्षक नेता नवरंग का कहना है कि विद्यालयिन बोर्ड परीक्षा माह अप्रैल में सम्पन्न हुई ।राज्य के 33 से अधिक मूल्यांकन केंद्र में हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल बोर्ड के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया गया और तत्काल पारिश्रमिक राशि का आवेदन जमा कर दिया गया परंतु आठ माह बीत जाने के बाद भी उक्त मूल्यांकन पारिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं हुआ है  ।भुगतान के लिए लंबित शिक्षक का करोड़ो बकाया राशि अप्रैल से अक्टूबर तक सात महीने पूरे होने के बाद भी अटकी हुई है।जिसका कही न कही विभाग को लाखों रुपए ब्याज पर मिला होगा।

एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने बताया कि अगस्त में जब राज्य के विद्यार्थियों के ऑनलाइन एंट्री करने में व बोर्ड को फीस जमा करने में विलंब हुई तो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रतिदिन एक हजार से हिसाब से राशि जमा करने का आदेश निकाला था और शिक्षकों के विरोध के कारण आदेश में संशोधन किया ।अब शिक्षक की मूल्याकंन पारिश्रमिक राशि के भुगतान पर विलंब के लिए किसे जिम्मेदार ठहरा जाए। संगठन ने शिक्षा विभाग से मूल्यांकन पारिश्रमिक राशि के शीघ्र भुगतान के लिए आदेशित करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित

Related Articles