Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
31/12, 21:01] RAJNESH SINGH IPS: वर्ष 2024 में जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा शांति एवं व्यवस्था कायम रखते हुये सभी गंभीर अपराधों हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, बलात्कार, चोरी, नकबजनी लूट के अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। सामाजिक बुराई जुआ, सट्टा एवं नशाखोरी को पूर्ण रूप से समाप्त करने लगातार कार्यवाहियॉं की जा रही हैं ।
विगत वर्ष के 1354 अपराध 01 जनवरी 2024 को लंबित थे एवं वर्ष 2024 में 13,133 अपराध दर्ज किये गये। इस प्रकार कुल 14,487 अपराधों मंें वर्तमान में 1406 अपराध लंबित हैं। वर्तमान में 9.70 प्रतिशत अपराध लंबित हैं।
रात्रि गश्त के लिये शहर एवं देहात में कुल मिलाकर 45 प्वाइंट निर्धारित किये गये हैं। सभी प्वाइंट में आरक्षकों को रायफल के साथ रात्रि गश्त हेतु लगाया जा रहा है। रात्रि गश्त में प्रतिदिन 2 राजपत्रित अधिकारी जोनल गश्त पर क्रमशः अरपा नदी के बायंे एवं दाहिने ओर लगाये गये हैं। जो कि रात्रि में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते है।
ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एक्शन
ड्रग नेटवर्क के विरूध्द कार्यवाहीः- *प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं गृहमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में नशे को समूल नष्ट करने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया गया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।* शासन की नशा विरोधी मुहीम में कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है, जिससे समाज में व्याप्त इस बुराई को समाप्त कर नशा मुक्त सामाजिक वातावरण निर्मित हो सके।अभी पिछले दिनों बिलासपुर पुलिस ने नशे के आदतन सौदागरों की सम्पत्ति जप्त की है जो प्रदेश में पहली कार्यवाही है । मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जिले में रूटमैप तैयार किया गया है तथा इन रूट में चेकिंग पाईंट/नाकेबंदी पाईंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई ना हो तथा कार्यवाहियां की जा रही हैं तथा जो प्रकरण दर्ज हुए हैं उनमें आरोपियों ने कहां से नशीली चीजें लाई हैं और कहां वे सप्लाई करनें जा रहे हैं इस पर कार्यवाही करते हुये, पुलिस द्वारा बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रकरणों में शीघ्र ही प्रापर्टी अटैचमेंट और कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। स्कूल/कालेजों, बस्ती एरिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चेतना जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशे से दूर रहनें के लिये जागरूक करने के साथ-साथ नशे की गिरप्त में आये बच्चों को नशामुक्ति केन्द्र के माध्यम से नशा छुडवानें का कार्य किया जा रहा है।
नशे के व्यापार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध PIT NDPS के 25 प्रकरणों में प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी कार्यलय में प्रेषित किया गया है। जिसमें 07 प्रकरणों में आदेश पारित किया जाकर उक्त आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
बिलासपुर जिले में ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से सकरी गलियों तक पहंुचकर आसामाजिक तत्वो और गुण्डे बदमाशो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आम जनता तक पुलिस की पहंुच को सुगम बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रणनीतिक रूप से चिन्हित थानो को मोटर सायकल प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से भी आम जनता तक पुलिस की त्वरित पहंुच की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
आपरेशन प्रहार अभियान
पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत जिले में 90 गुण्डा बदमाशों की नयी गुण्डा फाईल तैयार कर कार्यवाही की है। 25 निगरानी फाईल तैयार कर निगरानी में रखा गया है। संगठित अपराध करनें वाले गैंगस्टरों के खिलाफ 0 हिस्ट्रीशीट खेाली गई है।
बदमाशों के खिलाफ जिले में 217 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हुए है। 6 पिस्टल, 10 देशी कट्टा, 1 रिवाल्वर, 29 जिंदा कारतुस, 215 अन्य धारदार हथियार बरामद।
वर्ष 2024 में पुलिस ने जिला बदर की कार्यवाही कर 50 प्रकरण कलेक्टर को भेजा गया। 13 प्रकरणों में जिला बदर का आदेश हुआ है।
अपराधों पर नियंत्रण को लेकर लघु अधिनियम के तहत कुल 74,067 कार्यवाहियॉं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इनमें मुख्य रूप से आर्म्स एक्ट के 217, एन.डी.पी.एस. में 111, जुआ सट्टा के 353, आबकारी अधिनियम 4,214, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 14, मो.व्ही.एक्ट के अंतर्गत 69023 कार्यवाही, अन्य अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई हैं। गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक हैं,
अपराधों की रोकथाम हेतु प्रतिबंधक धाराओं के तहत 14,921 प्रकरणों में कार्यवाहियॉं हुई है। बल को 3778 को अच्छे कार्य के लिये पुरस्कृत किया गया है। 505 अधिकारी कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये दंडित किया गया है। 9 आरक्षकों को गंभीर कदाचरण के लिये विभाग की सेवा से पृथक किया गया है। बल कल्याण के कार्यक्रमों में विशेष परिस्थितियों को देखते हुये अधिकारी/ कर्मचारियों को कैश लेस ईलाज हेतु पहल कर चिकित्सा मुहैया कराया गया है।
चेतना कार्यक्रम को सफलता
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले में कार्यक्रम चेतना ’’अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर’’ चलाया जा रहा है। ‘‘चेतना’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से अपराधों पर नियंत्रण, महिलाओं/बच्चों से संबंधित अपराध व सड़क दुर्घटनाओं को रोकना युवा और बच्चों के लिए ‘‘आओ संवारें कल अपना‘‘ ध्येय वाक्य रखते हुए उन्हे नशा से मुक्त कर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य सामुदायिक पुलिसिंग के इस कार्यक्रम में बिलासपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
इसके लिये ‘चेतना मित्र समिति‘‘ का गठन किया गया है। पोस्टर और फ्लैक्स, ‘‘आओ संवारे कल अपना‘‘ तथा ‘‘खून की एक बूंद सड़क पर नहीं‘‘ माध्यम से ध्यानाकर्षित कर जन भागीदारी से अपराध नियंत्रण किया जा रहा है। चेतना विरूद्ध सायबर फ्रॉड, चेतना विरूद्ध महिला एवं बाल अपराध, चेतना विरूद्ध दुर्घटना संबंधी अपराध, चेतना विरूद्ध नशा, चेतना विरूद्ध संगठित अपराध के लिये कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
मुहीम में अब तक लगभग 1200 कार्यक्रम इन विषयों पर आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रमों में अब तक लगभग 50000 लोग लाभान्वित हुये । हैं तथा इस माध्यम से लोगों को एक दूसरे से भी अपराध से बचाव, अपराध के नियंत्रण हेतु किये जाने वाले उपाय की जानकारी समाज में फैल रही है। चेतना की इस मुहीम का परिणाम जिले में अपराधों के नियंत्रण के रूप में देखा जा रहा है।
युवा वर्ग को नशे की लत से बचाने अफीम, गांजा, नशीली गोलियॉं-इंजेक्शन आदि बरामद कर इसे समूल नष्ट करने स्त्रोत का पता लगाकर प्रभावी कार्यवाही की गई है। सायबर फ्रॉड के क्षेत्र में भी बिलासपुर पुलिस द्वारा केवल अर्न्तप्रान्तीय ही नहीं बंगलादेश, श्रीलंका, कैमरून के अपराधियों को पकड़ कर पीड़ितों को राहत दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियॉं की गई है।
अर्न्तप्रान्तीय चोर गिरोह का पर्दाफाश:-
19.06.24 को डी.एल.एस. कॉलेज अशोक नगर सरकण्डा में मॉ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के दुकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी का सोने चांदी के आभूषणो से भरा बैग चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उड़ीसा प्राप्त से चोर गिरोह दीपक प्रधान, अर्जुन प्रधान, आर्यन उर्फ महेष प्रधान, भोला प्रधान को पकड़ कर सोने चांदी के आभूषण किमती 6 लाख रू, 03 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल घटना के 08 घण्टे के भीतर बरामद कर उड़ीसा के गंजाम गेंग को सलाखों के पीछे भेजने में सफलता अर्जित हुई।
उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर जब्बार गौरी गैंग का पर्दाफाश
11.05.24 को बिलासपुर रतनपुर बाई पास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी थाना हिर्री के पास रेड कार्यवाही कर गांजा एवं मवेशी तस्करी के 10 आरोपियों-को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, 01 खाली खोखा, 02 मैग्जीन एवं धारदार हथियार एवं क्रेटा कार सहित 21 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग होने वाले 02 ट्रकों को जप्त किया गया।
ऑन लाईन सट्टा ’’अन्ना रेड्डी सट्टा एप’’ के विरूद्ध कार्यवाही
-थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र- 621/24 धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 22 – दिनांक 07.06.24 को इंमलीभाठा सरकंडा में स्थित सुनसान मकान में मोबाईल, लैपटाप इंटरनेट के माध्यम से तथा पेन कागज से रूपया पैसे का दाव लगाकर आनलाईन एवं कागज पेन से सट्टा पट्टी खिलाते दीपक यादव, संजय जायसवाल एवं विकास अग्रवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया।इसमें करीब रू.48,50000 लाख रूपये का सट्टा लिखा था।
ऑन लाईन सायबर फ्रॉड के प्रकरणों में सफलतायेंः-
रेंज सायबर थाना, बिलासपुर अपराध क्रमंाक 05/2024 धारा 420, 386, 34 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट में प्रार्थी नितिन जैन को 02-03 लड़कियों की फोटो इन्टरनेट से दिखाकर आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाईल से प्रार्थी को आवाज बदलकर लडकी एकता जैन की आवाज मंे बात कर झांसे में लेकर 01 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू की ठगी की गई। आरोपी रोहित जैन निवासी मैहर (म.प्र.)को पकड़कर 02 नग एण्ड्रायड फोन 02 नग कि-पैड फोन 11 नग सिम कार्ड जप्त कर कार्यवाही की गई।
थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 49/2024 धारा 420 भा.द.वि. में सोेनगंगा कालोनी सरकण्डा निवासी पीड़ित महिला से हनुमन्त निकेतन डॉट काम साइट के मोबाईल नंबर 9519248866 से कॉल कर करीब 36,73,000 रू प्राप्त कर ठगी की गई। प्रकरण के आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिनव त्रिपाठी पिता धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी को ममपोडगंज, प्रयागराज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई ।
[31/12, 21:54] RAJNESH SINGH IPS: प्रेस विज्ञप्ति
नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॅा. संजीव शुक्ला द्वारा रेंज के जिलों को दिये गये हैं। बिलासपुर रेंज के जिलों में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करने वाले नशे के सौदागरों के विरूद्ध लगातार सख्त से सख्त कार्यवाहियॉं की जा रही हैं। इसमें मुख्य रूप से नशे के स्त्रोत का पता लगा कर नशे के व्यापार को समूल नष्ट करने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। नशे की सामग्री बेचने वाले आदतन अपराधियों के विरूद्ध विशेष रूप से स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाहियॉं कर प्रकरण संभागायुक्त बिलासपुर को भेजे जा रहे हैं। बिलासपुर रेंज में अब तक कुल 77 प्रकरणों में सर्वाधिक 25 प्रकरण जिला बिलासपुर द्वारा इस अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तुत किये गये हैं। इसके अलावा अन्य जिला कोरबा से 21, जिला सक्ती से 13, जिला जांजगीर-चांपा से 7, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 5, जिला रायगढ़ से 4 एवं जिला मुंगेली व जिला सारंगढ़ से 1-1 प्रकरण संभागायुक्त, बिलासपुर के समक्ष कार्यवाही हेतु भेजे गये हैं। इनमें संभागायुक्त बिलासपुर द्वारा इस तरह के आदतन नशे के व्यापार लिप्त 18 प्रकरणों में अब तक जेल वारंट जारी जेल में निरूद्ध किया गया है ताकि वह स्वच्छन्द रहकर नशे का व्यापार न कर सकें। इस क्रम में आज जिला बिलासपुर के प्रकरण में आरोपी 1- अमित ठाकुर पिता ललित ठाकुर, निवासी तखतपुर, 2-राहुल भारद्वाज पिता अनुज राम भारद्वाज, निवासी रतनपुर, जिला कोरबा के आरोपी 1- टीकाराम पिता तामेश्वर प्रसाद नाई, निवासी झाबर, दीपका, 2- दुबराज सिंह कंवर पिता बजरंग सिंह कंवर, निवासी बतारी जूनापारा, दीपका एवं जिला सक्ती के आरोपी चंद्रनाथ देवांगन उर्फ छोटू पिता फत्तेराम देवांगन, निवासी सक्ती को जेल हिरासत में रखने हेतु आदेश देकर वारंट जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा बताया गया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं गृहमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में नशे को समूल नष्ट करने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया गया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। शासन की नशा विरोधी मुहीम में बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों द्वारा कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है, जिससे समाज में व्याप्त इस बुराई को समाप्त कर नशा मुक्त सामाजिक वातावरण निर्मित हो सके। अभी पिछले दिनों बिलासपुर पुलिस ने नशे के आदतन सौदागरों की सम्पत्ति जप्त की है जो प्रदेश में पहली कार्यवाही है। नशे का मुख्य सरगना आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा सिंह की पतासाजी लम्बे समय से की जा रही थी। आरोपी के बैंक अकाउंट एवं संपत्तियों की जानकारी लेने पर पाया गया कि आरोपी पिछले लगभग 20 वर्षों से नशीली दवाईयों के अवैध कारोबार में संलिप्त है। आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा छाबड़ा को जबलपुर से पकड़कर कार्यवाही की गई है।

