ग्यारहवीं के स्टूडेंट ने दूसरे छात्र की पीठ पर डाला एसिड

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)तखतपुर नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते हुए पीठ में एसिड डाल दिया जिससे छात्र को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

कक्षा 11वीं के छात्र ईशा राज के पिता पी बेनेट ने बताया कि उसका बेटा ईसा राज आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है।

आज 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था प्रेक्टिकल करते हुए वक्त कक्षा 11वीं के ही छात्र अयान अंसारी ने साथी छात्र ईशा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया गया जिनके कारण वह झुलस गया।

इस संबंध में पी बेनेट ने बताया कि संस्था में कई बार घटनाएं घटती है पर अभिभावक को प्राचार्य से शिकायत करते के बावजूद कोई कठोर कदम नही उठाए जाते। पालक ने कार्यवाही की मांग की है।

बच्चे के ऊपर एसिड डालने की जानकारी अभी प्राप्त हुई है। अभी मीटिंग के कारण बाहर हुं। स्कूल के प्राचार्य से इस विषय में जानकारी लिया जाएगा। कामेश्वर बैरागी बीईओ तखतपुर।

11 वीं के साइंस के विद्यार्थी ईसा राज के ऊपर प्रैक्टिकल करते वक्त एसिड डालने की शिकायत आया उसके बाद दोनों बच्चों के अभिभावकों के मध्य चर्चा कर बच्चे को समझाइश देकर अयान अंसारी को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट किया गया है। मौशमी रॉबिंसन प्राचार्य पीएम  स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर।

निगम और पंचायत में इतने लाख मतदाता करेंगे वोट.. महापौर को जमा करना होगा 20000..आरक्षित वर्गों को आधी जमानत राशि..इतने तृतीय लिंग करेंगे वोट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *