समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जेठा में मेधावी छात्रों से की मुलाकात

समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायरायपुर/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के जिला सक्ती के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष जेठा में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री ने राज्य एवं जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य और करियर योजनाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं डॉक्टर बनने की अपनी आकांक्षाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने उनके आत्मविश्वास, परिश्रम और ऊंचे सपनों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर हायर सेकेंडरी स्कूल (12वी) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हसौद की छात्रा दुनिशा साहू ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर टॉप 10 में शामिल होकर जिले का गौरव बढ़ाया।

इसी प्रकार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दतोद के छात्र यथार्थ चन्द्रा ने 94 प्रतिशत, जीईएससी मॉडल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जैजैपुर के छात्र मयंक कुमार साहू ने 94 प्रतिशत, रामापति हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रपुर के छात्र शिवम कुमार निषाद ने 93.40 प्रतिशत तथा कामधेनु पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल तुलसीडीह-किरारी के छात्र तुषार पटेल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।इसी तरह हाई स्कूल (10वीं ) में बोर्ड परीक्षा में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल डभरा की छात्रा शुभी मैत्री ने 97 प्रतिशत, उसी विद्यालय के छात्र केतन बंजारे ने 95.57 प्रतिशत, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल अड़भार की छात्रा अनु गबेल ने 95.17 प्रतिशत तथा अनुनय कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती की छात्रा पूजा देवांगन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

caste census 2027-डिजिटल जनगणना 2027 और जाति गणना, सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को सरकार के पास भेजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *