CG Election 2025- कब आयेगी कांग्रेस की सूची ,TS Singhdeo ने बताया….

CG Election 2025-रायपुर/ इतवार को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी. बता दे कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. जहां बीजेपी ने शनिवार शाम तक अपने प्रत्याशियों के एलान कर दिया है . वहीं छत्तीसगढ़ Congress में मंथन का दौर जारी है.
CG Election 2025-मीडिया रिपोर्ट अनुसार शनिवार को राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई.26 January को Congress प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot बैठक में शामिल होने Chhattisgarh आएंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री TS Singhdeo ने जानकारी दी कि Congress की सूची कल जारी होगी.
CG Election 2025-कांग्रेस मुख्यलय में परिचर्चा में प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं. पूर्व डिप्टी सीएम ने बैठक को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सचिन पायलेट कल आएंगे और 6 बजे से बैठक लेंगे. आज शेष प्रक्रिया पर मंथन कर रहे है, शिकायतों को लेकर भी चर्चा कर रहे है. आज की बैठक में 80% सिंगल नामो पर चर्चा हो चुकी है.
CG Election 2025-मीडिया रिपोर्ट अनुसार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरा टल गया। अब वे रविवार की शाम को रायपुर आएंगे। इसकी वजह से बैठक सोमवार को होगी।
प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पायलट रविवार को दोपहर में नई दिल्ली से नियमित विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। पायलट शाम करीब साढ़े 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे। फिलहाल रविवार की बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं है। पार्टी नेताओं के अनुसार निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की आज बैठक चल रही है।
इसमें प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद सोमवार को पायलट के साथ बैठक के तुरंत बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
EVM की परेशानियों को लेकर कांग्रेस कल निर्वाचन आयोग जाएगी. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव में EVM के उपयोग पर चर्चा की गई है. कांग्रेस EVM पर लिखित में पहले आवेदन कर चुकी है. कल आयोग जाकर समझा जाएगा कि व्यवस्था क्या है.
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर पूर्व उपमुख़्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी के सूची आने के बाद कलेश स्पष्ट है. कांग्रेस पार्टी, बीजेपी की स्तिथि देख रही है. हर चुनाव में कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिलती है. बस इसे संभालने की जरूरत है.
इधर नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने गरियाबंद जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इधर रायगढ़ के किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई।
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।
रायगढ़ किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष सुनीता मोहन विश्वकर्मा को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही 15 वार्डों के लिए पार्षद उम्मीदवार के नामों की सूची जारी की है।










