Bilaspur News

यह क्या…बलात्कार के जुर्म में सरकन्डा पुलिस आरक्षक गिरफ्तार…आरोपी ने किया निजी पलों को वायरल…गोवा में ऐसे पकड़ाया रेपिस्ट

सरकन्डा पुलिस ने अपने ही आरक्षक को भेजा जेल

बिलासपुर—शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के जुर्म में सरकन्डा पुलिस ने अपने ही आरक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक फरार चल रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को घर से पकड़ा है। एक अन्य मामले मे पचपेढ़ी पुलिस ने लम्बे समय से बलात्कार को अंजाम देने वाले को गोवा में रंगरेलिया मनाते आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनो ही मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
बलात्कार का आरोपी आरक्षक गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर सरकन्डा पुलिस ने अपने ही आरक्षक को शारीरिक शोषण के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सौरभ चोबे है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सरकन्डा में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। ऐसा उसने कई बार किया। जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी आरक्षक ने इंकार कर दिया।
 शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार हो गया। लगातार पतासाजी के बाद जानकारी मिली कि आरोपी परिवार से मिलने अपने घर सरकन्डा आ रहा है। सूचना के बाद घेराबन्दी कर आरोपी सौरभ को घेराबंदी धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी बलात्कार का जुर्म स्वीकार कबूल किया है। आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
निजी पलों को किया वायरल..गोवा में पकड़ाया आरोपी
पचपेढ़ी पुलिस ने युवती से नाजायज रिश्ता बनाने और वीडियो बनाकर वायरल करने के जुर्म मे आरोपी को गोवा में गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल कुमार गुप्ता पलामू झारखण्ड का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने 3 सिम और एक मोबाईल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 3 जून 24 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2019 से सिलाई का काम करती है। इसी दौरान पास के दुकानदार राहुल गुप्ता से मल्हार स्थित डिंडेश्वरी मंदिर में जान पहचान हुई। दोनो में धीरे धीरे प्रेम हो गया। इस बीच राहुल ने नजदीकी रिश्तों का फोटो और वीडियो बनाया।
राहुल गुप्ता ने जब तब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पतासाजी अभियान चलाया। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी गोवा में है। पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर आरोपी को  हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने राहुल गुप्ता से एक मोबाईल और तीन सिम बरामद किया है। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
CG NEWS:पंचायत संस्थाओं का आरक्षण 28 दिसंबर को ,इस तरह पूरी होगी प्रक्रिया
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close