महिला आयोग की उपाध्यक्ष रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की। सोनिया अग्रवाल के साथ उनके ड्राइवर कुलबीर को भी गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि महिला आयोग उपाध्यक्ष ने लंबित शिकायत का निपटारा करने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले का निपटारा करने के लिए सोनिया अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की आगे जांच जारी है।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




