बिलासपुर की बेटी की ऊंची उड़ान…बाल नृत्यांगना वेदिका की शानदार प्रस्तुति..मोहित हुए दिग्गज कला गुरू..नन्ही परी ने रोशन किया.. घराना का नाम

भाव भंगिमा और मुद्राओं से शरण में दर्शक

बिलासपुर—होनहार वीरवान के होत चीकने पात…किताबों में ऐसा ही कुछ उत्कृष्ट प्रतिभावान बच्चों  के लिए लिखा गया है। चक्रधर  समारोह में बिलासपुर की लाडली वेदिका शरण ने अपने कथक नृत्य प्रदर्शन से लोगों मंत्रमुग्ध कर किताबों में लिखी बात को सच साबित कर दिखाया है। दिग्गज गुरूओं को भी वाह कहने के लिए मजबूर किया है। नन्ही कथक नृत्यांगना वेदिका शरण ने ना केवल अपने माता पिता बल्कि लखनऊ कथक घराना और बिलासपुर समेत प्रदेश का नाम रोशन किया है।
 लखनऊ घराना से कथक नृत्य की शिक्षा ले रही दस साल की नन्ही परी कथक नृत्यांगना वेदिका शरण ने चक्रधर समारोह में धमाल मचा दिया है। अपनी शानदर भाव भंगिमा कथक की अनेकानेक मुद्राओं का जीवन्त प्रदर्शन कर कथक गुरूओं को दत्तचित्त किया है। नन्ही परी ने वाद्ययंत्र के लय ताल पर शानदार प्रस्तुति देकर देखने वालों को विश्वास करने को मजबूर किया है कि देश में कथक नृत्य का भविष्य उज्जवल है। बाल नृत्यांगना की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को ने ना केवल रोमांचित किया है बल्कि ताली बजाने को मजबूर भी किया है।
जानकारी देते चलें कि रायगढ़ में इन दिनों 39 चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में शिरकत करने देश दुनिया के दिग्गज कथक गुरूओं के अलावा कथक नृत्य प्रेमियों का जमावड़ा है। दिग्गजों के सामने देश के कोने कोने से पहुंचेै कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के 9 वें दिन बिलासपुर की बेटी बाल नृत्यांगना वेदिका शरण ने भी दिग्गजों और कथक नृत्य प्रेमियों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाद्ययंत्र के लय ताल पर पदचाप के साथ वेदिका शरण ने अपनी भाव भंगिमा मुद्राओं और चपलता से कलाप्रेमियों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर किया है।
बताना जरूरी है कि 10 साल की वेदिका बिलासपुर में पदस्थ प्रशानिक अधिकारी की पुत्री हैं।  6 साल की आयु से लखनऊ घराना की मशहुूर नृत्यांगना अंजली ठाकुर की देखरेख में कथक नृत्य का हुनर सीख रही हैं। बिलासपुर के लोगों ने वेदिका के कार्यक्रम पर गर्व जाहिर किया है।
अपने धाम लौटे प्रथम पूज्य...सभापति गौरहा ने क्षेत्र का किया भ्रमण..प्रदेशवासियों के लिए मांगा समग्र विकास का आशीर्वाद

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles