दो शिक्षक, एक बाबू और भृत्य बर्खास्त ,यह है मामला

जशपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल में लम्बे समय से नदारद शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए थे।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
इसी तारतम्य में बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एल बी भागन राम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड 3 आलोक कुमार भगत , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज इसी प्रकार बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट सहायक शिक्षक एल बी श्री राजू राम को सेवा से बर्खास्त किया गया है।
इन सभी पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है।
शिक्षा विभाग की जांच प्रतिवेदन में अपने कार्य स्थल पर लम्बे समय से अनुपस्थित होना पाया गया।




