नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव – 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर  आकाश छिकारा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव – 2025 के तहत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि मतदान के शुरू से मतगणना तक सभी कार्य को निर्वाचन नियमावली के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों आदि की विस्तार से जानकारी देते हुए ट्रेनर्स को अवगत कराया।

कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया बेहद ही जिम्मेदारी की होती है।

इसलिए सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण की सभी प्रक्रियाओं का अध्ययन गंभीरता के साथ करें और सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी से अद्यतन रहें।

उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया के तहत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों के कार्य एवं दायित्व तथा सामग्री प्राप्ति, मतदान दिवस को किये जाने वाले उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर और SSP ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *