आठ महीने से फरार ठग रायपुर में पकड़ाया…विक्की ने भाई के साथ मिलकर दिया फर्जीवाड़ा को अंजाम..3 लाख में बेंचा कार
आरोपी ने पवन खत्री के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा...

बिलासपुर—-फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराए की कार को बेचने के जुर्म में पुलिस ने ठग विक्की ऊर्फ विजय आहुजा को गिरफ्तार किया है। आपरेश प्रहार अभियान के दौरान सरकन्डा पुलिस के अनुसार मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। मामला आठ महीने पुराना है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार 3 जनवरी 24 को शांति मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पंजीकृत वाहन स्वीफ्ट डिजायर को सोनगंगा निवासी पवन खत्री को 26 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से किराया पर दी। स्वीफ्ट कार का नम्बर CG10 BF 4115 है। कार को पवन खत्री नेआकाश मिश्रा को तीन लाख रूपये में बेच दिया। बिक्री रकम सास के खाते में डलवाया। रकम गलती से खाता में डाल देना बताया। शांति मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने किराया राशि काटकर 274000 रूपया की धोखाधड़ी किया है।
शांति मिश्रा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान जानकारी मिली ीकि आरोपी पवन खत्री ने अपने रिस्ते के भाई विक्की उर्फ विजय आहुजा के साथ मिलकर प्रार्थिया के सास के फर्जी फोटो बनाया। फर्जी हस्ताक्षर कर कार को आकाश मिश्रा को बेच दिया है। करीब आठ महीने पहले दर्ज मामले में आरोपी पवन खत्री को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।
प्रकरण में फरार आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी विक्की आहुजा रायपुर में छिपा है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर तत्काल गिरफ्तार करने टीम को रायपुर रवाना किया गया। मामले में अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप,ने बताया कि आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा को चंगोरापाठा रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान विक्की ने घटना में शामिल होना कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। बताते चलें कि विक्की आहुजा लालबाग सिंधी कालोनी बिलासपुर का रहने वाला है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




