त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: शनिवार एक फरवरी को भी दाखिल कर सकेंगे नामांकन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए शनिवार एक फरवरी को भी निर्धारित समयावधि में नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जरूरी निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

शनिवार को सार्वजनिक अवकाश नहीं होने के कारण पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। एक फरवरी शनिवार को प्रत्याशी नामांकन पत्र प्राप्त भी कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जारी की गई समय सारिणी के हिसाब से सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि के लिए नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 3 फरवरी निर्धारित की गई है।

नाम निर्देशन पत्रों की जांच 4 फरवरी को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से अभ्यर्थी 6 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी गुरूवार को किया जाएगा।

धमतरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा।

पहले चरण में जिले के धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र में 17 फरवरी सोमवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में कुरूद जनपद पंचायत क्षेत्र में गुरूदवार 20 फरवरी को और तीसरे चरण में नगरी जनपद पंचायत क्षेत्र में रविवार 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

कांग्रेस नेता लाल्टू घोष ने बदला पाला...भाजपा प्रवेश का किया एलान...नामांकन वापस लेने के बाद कहा..शहर अध्यक्ष ने किया पार्टी छोड़ने को मजबूर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *