Bilaspur News

नहीं आएगी रूपयों की कमी..पूर्व मंत्री ने कहा..कांग्रेस के ठप कार्य को देंगे गति..निर्माण कार्यों के लिए दिया सवा दो करोड़

अमर ने कहा...जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी

बिलासपुर—विधायक मर अग्रवाल ने  विधायक निधि से शहर विकास के लिए  2 करोड़ से अधिक रूपयों का काम स्वीकृत किया है। स्वीकृत विधायक निधि से विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, बोर खनन, शौचालय निर्माण, उद्यान निर्माण , गार्डन, स्कूलों में शेड और अतिरिक्त कक्ष निर्माण समेत 25 कार्यों को पूरा किया जाएगा। अमर अग्रवाल ने बताया कि शहर के विकास के दौरान विधानसभा के एक एक नागरिकों का योगदान होगा। विकास कार्यों में किसी भी सूरत में रूपयों की कमी नही होगी।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

जनता की मांग पर विधायक अमर अग्रवाल ने विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए सवा दो करोड़ रूपया स्वीकृत किया है। रूपयों से वार्ड नंबर 19 पारिजात कॉलोनी  , वार्ड नंबर 32 इमली पारा, वार्ड नंबर 54 सरकंडा अरविंद नगर में सामुदायिक भवन निर्माण किया जाएगा।  इसी तरह वार्ड  67 सरकंडा,वार्ड नंबर 41 सांई भूमि सोसायटी के पास,वार्ड नंबर 63 बंधवा पारा सत्तबहनीया मंदिर
सामुदायिक निर्माण में 15 -15 लाख रूपये खर्च होंगे।

 टिकारापारा में सामुदायिक भव और अन्य निर्माण में 5 लाख रूपए, वार्ड नंबर 30 लाल बहादुर शास्त्री शाला में शेड निर्माण में 10 लाख , सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा में शेड निर्माण में दस  लाख  और  विवेकानंद कॉलोनी महराणा चौक हनुमान मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 5.5 लाख रूपए विधायक निधि से खर्च होंगे।

वार्ड नंबर 15 सत्ताईस खोली श्रीराम उद्यान में अन्य निर्माण में 10 लाख रूपए, रिंग रोड 2 में सामुदायिक भवन और अन्य निर्माण में 3 लाख, वार्ड नंबर 61 प्रगति संघ कालीवाडी सरकंडा में सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण में 14 लाख रूपए ,वार्ड नंबर 62 सार्वजनिक शिव मंदिर के पास सीपत रोड सरकंडा में बोर खनन  शेड निर्माण स्टील रेलिंग निर्माण के लिए के  15 लाख रूपए विधायक निधि से दिए जाएंगे।

मंत्री रामविचार नेताम का विस्फोटक बयान..बैंक से लोन लेक...दारू में उडाया..मुर्गा खाया..मजा उड़ाया..बताओ..सरकार क्यों माफ करे कर्ज...

शासकीय उ मा शाला राजेन्द्र नगर बिलासपुर में 4 नग शौचालय के लिए 7 लाख, रामदुलारे दुबे शासकीय बालक उ मा विद्यालय सरकंडा में प्रथम तल के छत, शेड  और हाल, अतिरक्ति कक्ष, 2 शौचालय मे 17 लाख रूपए दिया जाएगा।  इस तरह कुल 25 कार्यों में 2 करोड़ 13 लाख पचास हजार की राशि खर्च होगी।

 कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी नगर निगम को प्रस्तावित  कार्यों के लिए स्थल परीक्षण और प्राक्कलन तैयार करने को कहा है।  पूर्व मंत्री एवम नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि जन सुविधाओं की दृष्टि से शहर के अलग-अलग वार्डो से प्राप्त मांग  के अनुसार कार्यों को कराया जाएगा।  शहर विकास से संबंधित कार्यों के लिए राशि की कमी नही होगी। कांग्रेस राज्य में ठप्प पड़े  कार्यों को गति देने के लिए भाजपा सरकार जनता के साथ खड़ी है।

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close