अमर अग्रवाल क्यों बनेंगे मंत्री…?अटकलबाजी के बीच है एक ” फार्मूला”

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार कब होगा और कौन नए मंत्री शामिल होंगे इस बारे में अभी तक केवल अटकलें लगाई जा रही हैं ।लेकिन तमाम अटकलों के बीच नए मंत्री के रूप में करीब सभी की लिस्ट में Amar Agrawal का नाम न केवल कॉमन है, बल्कि उनका नाम सबसे पहले आ रहा है।

ऐसे में माना जा रहा है कि जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उसमें बिलासपुर को जगह मिलेगी और अमर अग्रवाल मंत्री बनेंगे।

वैसे तो करीब 1 साल पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही यह सवाल कायम है कि मंत्रिमंडल में एक जगह कब भरी जाएगी और यह नाम किसका होगा।वक़्त गुजरने के साथ ही यह सवाल उठता रहा और अटकलें लगाई जाती रही।

लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद मंत्रिमंडल में एक जगह खाली हुई तो यह सवाल और गरमा गया। बीच-बीच में यह बात उठती रही कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा।

2024 के आखिरी हफ्ते में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे के समय एक बार फिर अटकलें लगाई जाने लगी। तब सीएम विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट के लिए दिल्ली गए थे । वहां बीजेपी के आला नेताओं संग उनकी बैठक हुई थी।

हालांकि उसी समय यह बात भी सामने आई थी कि संगठन चुनाव के सिलसिले में यह बैठक हुई। लेकिन अटकलों का बाजार गर्म रहा और इसी दौरान यह बात भी उभर कर सामने आई कि हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं ।

School Timing: शीतलहर का प्रकोप, बदला स्कूलों का समय,जाने टाइमिंग

ऐसी सूरत में दो से तीन मंत्री शामिल हो सकते हैं। मौजूदा मंत्रियों में से किसी को ड्रॉप किए जाने की भी अटकलें लगाई गई। बीते साल के आखिरी हफ्ते में यह तय माना जा रहा था कि कभी भी नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

लेकिन इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजकीय शोक के दौरान अटकलों पर विराम लग गया ।

नए साल की शुरुआत में एक बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है । कयासबाज़ी में यह सवाल सबसे दिलचस्प है कि नए मंत्री के रूप में कौन शामिल हो सकते हैं।

इस बारे में मीडिया में अब तक जो भी अनुमान लगाए जा रहे हैं, उसमें करीब सभी रिपोर्ट्स में संभावित नाम में पूर्व मंत्री और बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल का नाम कॉमन है। बल्कि उनका नाम सभी जगह पहले लिखा जाता है।

हालांकि अमर अग्रवाल के अलावा दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव ,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर , पूर्व मंत्री राजेश मूणत प्रदेश, भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह और हाल ही में रायपुर दक्षिण से विधायक निर्वाचित हुए सुनील सोनी का नाम भी लिया जाता है।

अमर अग्रवाल का नाम नए मंत्री के रूप में लिए जाने के पीछे मजबूत दलील यह भी दी जाती है कि 15 साल तक रमन सिंह के मंत्रिमंडल में 15 बेहतर परफॉर्मेंस की वज़ह से उनका नाम सबसे ऊपर आ रहा है। आबकारी मंत्री रहते हुए उन्होंने ऐसा सिस्टम लागू किया जिससे सरकार के खजाने में बढ़ोतरी हुई। अमर अग्रवाल के कामकाज का अपना एक तरीका है और वे निर्विवाद रूप से काम करते हुए बेहतर परिणाम देते रहे हैं।

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...100 लीटर से अधिक कच्ची शराब जब्त...ठाबा से बरामद हुआ अंग्रेजी मदिरा का जखीरा...4 गिरफ्तार

इधर शनिवार को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बिलासपुर को नया मंत्री मिलेगा। तोखन साहू के इस बयान के बाद अमर अग्रवाल की ताजपोशी करीब तय मानी जा रही है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

× Promotion